scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

सास ने बताया काम तो नाराज बहू ने सड़क पर घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल

सास ने बताया काम तो नाराज बहू ने सड़क पर घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल
  • 1/5
मध्य प्रदेश के झाबुआ में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक महिला, एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह घसीटती और पीटती नजर आ रही है. शाम तक यह वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की. (Demo Photo)
सास ने बताया काम तो नाराज बहू ने सड़क पर घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल
  • 2/5
इस पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि पूरा मामला सास-बहू के झगड़े का है. सास ने बहू को किसी काम के लिए बोला तो बहू तैश में आ गई और सड़क पर सास की पिटाई कर दी.
सास ने बताया काम तो नाराज बहू ने सड़क पर घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल
  • 3/5
दरअसल यह घटनाक्रम बुधवार दोपहर का झाबुआ जिले के रायपुरिया थाने के घोड़ाथल गांव का है. यहां सास ने बहू को काम बताया था जिससे नाराज बहू ने सड़क पर अपनी सास को घसीट-घसीट कर पीटा.

Advertisement
सास ने बताया काम तो नाराज बहू ने सड़क पर घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल
  • 4/5
किसी शख्स ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया. पुलिस ने गांव पहुंच कर सास से घटना की जानकारी ली. सास की रिपोर्ट पर आरोपी बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल बहू फरार है. पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश करने का दावा कर रही है.
सास ने बताया काम तो नाराज बहू ने सड़क पर घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल
  • 5/5
पेटलावद एसडीओपी बबीता बामनिया ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे रायपुरिया थाने के बनी गांव के समीप घोड़ाथल गांव मे एक वृद्धा को पीटने की बात थी. वीडियो वायरल होने के बाद तत्काल टीआई को मामले का पता लगाने के लिए भेजा. वहां जाकर वीडियो में दिखाई दे रही जैताबाई से संपर्क हुआ तो घटनाक्रम सही था. इसमें मामला दर्ज कर लिया गया है. उनकी बहू आरती नहीं मिली है. बहू को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जायेगा.
Advertisement
Advertisement