चंद्रभान सिंह भदौरिया मध्य प्रदेश के झाबुआ और आलीराजपुर में संवाददाता हैं. वह 2015 से आजतक के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 25 साल का अनुभव है. आजतक से पहले वह दैनिक जागरण, सहारा समय, हिंदुस्तान टाइम्स, पीटीआई, दूरदर्शन जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता एलएलबी ऑनर्स है. उन्हें पत्रकारिता के लिए स्थानीय स्तर पर सम्मान भी मिल चुका है.