scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

लॉकडाउन में लोग घरों में कैद, बिलों से निकलकर घूम रहे हैं सांप

लॉकडाउन में लोग घरों में कैद, बिलों से निकलकर घूम रहे हैं सांप
  • 1/7
कोरोना वायरस की वजह से देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है. ऐसे में लोग अपने घरों में हैं तो वहीं इस बीच अब शहर की गलियां शांत होने के कारण सड़क, खेत-खलिहान, रेगिस्तानी इलाकों में बड़ी तादाद में सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं. यह पहली बार हुआ है कि बाड़मेर शहर में पिछले 15 दिनों में 20 से ज्यादा अलग-अलग जगहों पर इस मौसम में सांप निकले हों.
लॉकडाउन में लोग घरों में कैद, बिलों से निकलकर घूम रहे हैं सांप
  • 2/7
दरअसल, लॉकडाउन के चलते पर्यावरण के साथ ही सब कुछ बदल गया है. ऐसे में इस तरीके से सांप अब अपने इलाकों से बाहर निकलकर आ रहे हैं और उसी का नतीजा है कि इतनी बड़ी तादाद में राजस्थान के बाड़मेर शहर में पिछले दिनों एक के बाद एक सांप निकलते नजर आए.
लॉकडाउन में लोग घरों में कैद, बिलों से निकलकर घूम रहे हैं सांप
  • 3/7
बाड़मेर शहर में रहने वाले दीपक सेन पिछले लंबे समय से सांपों को बचाने के लिए लगे हुए हैं. वह सांपों को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़कर आते हैं.
Advertisement
लॉकडाउन में लोग घरों में कैद, बिलों से निकलकर घूम रहे हैं सांप
  • 4/7
दीपक सेन बताते हैं कि आमतौर पर जुलाई महीने में जमीन में रहने वाले जीव-जंतु और खासतौर से सांप अपने बिलों में से बाहर आते हैं लेकिन पिछले 10 साल में पहली बार मार्च-अप्रैल महीने में इतनी बड़ी तादाद में सांप बाहर रहे हैं. शायद यह सब कुछ वर्तमान हालात का ही नतीजा है जिसके चलते अब सांपों के लिए भी मौसम और वातावरण बदल रहा है.
लॉकडाउन में लोग घरों में कैद, बिलों से निकलकर घूम रहे हैं सांप
  • 5/7
दीपक सेन कहते हैं कि मैं लॉकडाउन के दौरान अपने गांव उदयपुर जाने वाला था लेकिन यहां लगातार इस तरीके से सांप निकलने शुरू हो गए जिसके चलते मैं अपने गांव नहीं जा सका.
लॉकडाउन में लोग घरों में कैद, बिलों से निकलकर घूम रहे हैं सांप
  • 6/7
दीपक ने बताया कि वे पिछले 15 दिनों में 27 से ज्यादा सांपों को बचा चुके हैं. वे लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि अगर बाड़मेर शहर और इसके आसपास के किसी भी इलाके में सांप नजर आए तो इसकी जानकारी उन्हें जरूर दें. वे इन सांपों को बचाने के बाद वन्य इलाकों में उसे छोड़ देते हैं.
लॉकडाउन में लोग घरों में कैद, बिलों से निकलकर घूम रहे हैं सांप
  • 7/7
गौरतलब है कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ा है. कोरोना महामारी की वजह से देश भर में 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच 21 दिन का लॉकडाउन घोषित हुआ है जिसकी वजह से लोग घरों में कैद हैं.
Advertisement
Advertisement