scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

क्यों New York City को कहा जाता है ‘चीजकेक का शहर’?

Photo: Pexels
  • 1/6

जब भी लोग न्यूयॉर्क का नाम सुनते हैं, तो उनके दिमाग में ऊंची-ऊंची इमारतें, भीड़भाड़ वाली सड़कें और चमकती रोशनी आती हैं. लेकिन यह शहर सिर्फ अपनी लाइफस्टाइल के लिए ही नहीं, बल्कि एक खास चीज चीजकेक के लिए भी बहुत मशहूर है. दरअसल, न्यूयॉर्क-स्टाइल चीजकेक यहीं से शुरू हुआ था. इसका स्वाद बहुत ही मलाईदार, गाढ़ा और मुलायम होता है, जो इसे बाकी चीजकेक से अलग बनाता है. यही वजह है कि इसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है.
 

Photo: Pexels
  • 2/6

चीजकेक की कहानी एक दिलचस्प गलती से शुरू हुई. साल 1872 में विलियम लॉरेंस नाम के एक डेयरी व्यापारी फ्रांस का एक खास पनीर बनाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन गलती से उन्होंने उसमें ज्यादा क्रीम मिला दी. इस गलती से क्रीम चीज बन गया, जो आगे चलकर चीजकेक का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया. इस क्रीम चीज की वजह से चीज केक पहले से ज्यादा स्वादिष्ट और क्रीमी बन गया.
 

Photo: Pexels
  • 3/6

पहला चीज केक किसने बनाया?
1930 के दशक में आर्नोल्ड रूबन नाम के एक रेस्टोरेंट मालिक ने दावा किया कि उन्होंने पहला असली न्यूयॉर्क-स्टाइल चीजकेक बनाया था. उन्होंने अपनी रेसिपी में क्रीम चीज का ज्यादा इस्तेमाल किया, जिससे चीजकेक गाढ़ा, मुलायम और बहुत स्वादिष्ट बन गया. लोगों को यह इतना पसंद आया कि यह धीरे-धीरे पूरी दुनिया में मशहूर हो गया.
 

Advertisement
Photo: Pexels
  • 4/6

न्यूयॉर्क चीजकेक कई वजहों से खास होता है. पहला इसमें क्रीम चीज ज्यादा मात्रा में होता है. इसका टेक्सचर बहुत स्मूद और गाढ़ा होता है. इसे खास तरीके से बेक किया जाता है और इसका स्वाद रिच और क्रीमी होता है. इसी वजह से यह केक थोड़ा भारी जरूर होता है, लेकिन खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.
 

Photo: Pexels
  • 5/6

पहले के समय में चीजकेक का बेस अलग होता था तब लोग स्पंज केक का इस्तेमाल करते थे. लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव आया और अब ज्यादातर लोग ग्राहम क्रैकर (बिस्किट) का बेस इस्तेमाल करते हैं. इससे चीज केक में हल्का कुरकुरापन और थोड़ा नमकीन स्वाद आ जाता है, जो मिठास को बैलेंस करता है.
 

Photo: Pexels
  • 6/6

अगर आप असली न्यूयॉर्क चीज केक खाना चाहते हैं, तो जूनियर रेस्टोरेंट बहुत मशहूर जगह है. इसे 1950 में Harry Rosen ने शुरू किया था. आज भी यहां का चीज केक दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है.
 

Advertisement
Advertisement