एक महिला ने शादी और दिल टूटने की दर्दनाक कहानी शेयर की है. लौरेन वॉल नाम की महिला ने बताया है कि किस तरह वह अपनी मां को हनीमून पर साथ ले गई और फिर कुछ दिन बाद जो कुछ हुआ वह भयावह था. (फोटो में बाएं लौरेन और उनके पूर्व पति के साथ मां)
असल में शादी के कुछ ही दिन बाद पति अलग हो गए और लौरेन की मां के साथ रहने लगे. लेकिन ऐसा करने से पहले लौरेन को बताया नहीं गया. उन्हें काफी बाद में पता चला.
34 साल की लौरेन का कहना है कि वह तब काफी खुश थी जब मां ने उनकी शादी पर करीब 14 लाख रुपये खर्च किए. शादी से पहले ही लौरेन अपने पार्टनर पॉल के साथ रहने लगी थी और उनका एक बच्चा भी हो चुका था. (प्रतीकात्मक फोटो)
mirror.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के ट्विकेनहम की रहने वाली लौरेन शादी के बाद इतनी खुश थी कि वह मां को भी हनीमून पर ले गई. (प्रतीकात्मक
फोटो)
इस दौरान उनके पति और मां के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली, दोनों
आपस में खूब हंसते थे, लेकिन लौरेन ने जरा भी शक नहीं किया. (प्रतीकात्मक
फोटो)
लेकिन शादी के महज 8 हफ्ते बाद लौरेन को सच्चाई का पता चल गया. पति पौल घर से चले गए और लौरेन की मां के साथ रहने लगे. फिर 9 महीने बाद मां ने पॉल के बच्चे को भी जन्म दिया. (प्रतीकात्मक फोटो)
शुरुआत में मां ने दामाद के साथ रिश्ते को नकारने की कोशिश की. लौरेन को इस दौरान लगा कि उनकी दुनिया खत्म हो गई है. (लौरेन की मां और पौल)
लौरेन ने कहा कि यह सबसे खराब चीजों में से एक था जो एक मां अपनी बेटी के साथ कर सकती है. उन्होंने कहा कि वे कभी मां को पूरी तरह माफ नहीं कर पाएंगी. (फोटो में लौरेन की मां)
लौरेन ने कहा कि जिन दो लोगों पर उन्होंने सबसे अधिक भरोसा किया, उन्होंने ही धोखा दे दिया था. इसलिए वह मां को कभी माफ नहीं कर पाएंगी. (फोटो में लौरेन)
बता दें कि लौरेन ने अगस्त 2004 में शादी की थी.
वहीं, 2005 में ही लौरेन की मां जूली पौल के बच्चे की मां बनी. (प्रतीकात्मक
फोटो)
जूली
और पौल से 2009 में शादी की थी. इस शादी में लौरेन भी शामिल हुई थी. उसी शख्स
को मां के साथ शादी के वादे करते देखते हुए जिसके साथ खुद वह शादी कर चुकी
थी. (प्रतीकात्मक फोटो)
घटना के सालों बाद तक लौरेन को यह सब दर्द देता रहा.
उन्हें इस पर खुलकर बात करने में करीब 10 साल लग गए. लेकिन अब वह दार्शनिक
अंदाज में शादी टूटने पर चर्चा करती है.
(प्रतीकात्मक फोटो)
लौरेन की मां जहां आज भी पूर्व दामाद के संग जीवन जी
रही हैं, लौरेन को नया पार्टनर मिल गया है. (प्रतीकात्मक
फोटो)
लौरेन अब अपने चौथे बच्चे की
मां बनने वाली हैं. लेकिन वह कहती हैं- मेरा रास्ता आसान नहीं रहा, उस घटना
का असर मेरे बाद के सभी रिलेशनशिप पर होता रहा. (प्रतीकात्मक फोटो)
लौरेन के दावों को लेकर जब पौल से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. (प्रतीकात्मक फोटो)
वहीं मां जूली ने कहा- 'हम लोग शादीशुदा हैं. हमारा कभी अफेयर नहीं रहा. यही सच है.' (प्रतीकात्मक फोटो)