गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुब्बारों के गुच्छे को आसमान में उड़ाकर इस श्रृंखला की शुरुआत की. गांधी मैदान से चार श्रेणियों में निकली यह मानव श्रृंखला राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, जिला, प्रखंड, पंचायत, गांवों की विभिन्न सड़कों और पगडंडियों से होकर गुजरी.