scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

क्या होता है जापान का 'चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल'? इस वजह से हुआ रद्द, देखें तस्वीरें

Japan cherry blossom festival
  • 1/7

जापान में मनाया जाने वाला चेरी ब्लॉसम महोत्सव इस साल रद्द कर दिया गया है. यह फेस्टिवल वसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है. यह मौसम में परिवर्तन के साथ आई सुंदरता का प्रतीक है. जब चेरी के पेड़ पर फूल खिलने शुरू होते हैं, तो जापान में माउंट फूजी और अन्य इलाकों में काफी खूबसूरत नजारा दिखाई देने लगता है. जब चेरी के सफेद और गुलाबी फूलों से हरे-भरे पेड़ लद जाते हैं तब चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल मनाया जाता है. (Photo - Pexels)

Japan cherry blossom festival
  • 2/7

वसंत के आगमन के साथ फूलों से लदे चेरी के पेड़ों के नीचे स्थानीय लोग पिकनिक मनाते हैं और तरह-तरह के गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित करते हैं. इसी को चेरी ब्लॉसम महोत्सव कहा जाता है. इस बार जापान में  चेली ब्लॉसम महोत्सव को रद्द कर दिया गया है. (Photo - Pexels)
 

Japan cherry blossom festival
  • 3/7

यह महोत्सव इस आशंका के चलते रद्द कर दिया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेवल कंटेंट देखकर हाल ही में जापान पहुंचे उपद्रवी पर्यटकों की भीड़ ने स्थानीय लोगों के शांतिपूर्ण जीवन में दखल देना शुरू कर दिया है. (Photo - Pexels)
 

Advertisement
Japan cherry blossom festival
  • 4/7

माउंट फ़ूजी के पास स्थित फ़ूजीयोशिदा शहर के अधिकारियों ने घोषणा की कि वे इस वर्ष अरकुरायामा सेंगेन पार्क चेरी ब्लॉसम महोत्सव की मेजबानी नहीं करेंगा. इसका कारण पर्यटकों द्वारा किए जा रहे डिस्टर्बिंग गतिविधियां हैं, जिनमें लगातार वृद्धि होती जा रही है. (Photo - Pexels)
 

Japan cherry blossom festival
  • 5/7

फूजीयोशिदा के मेयर शिगेरू होरियुची ने द जापान टाइम्स के अनुसार एक बयान में कहा कि माउंट फ़ूजी के खूबसूरत नज़ारों के पीछे यह सच्चाई छिपी है कि नागरिकों का शांत जीवन खतरे में है. हमें इस संकट का गहरा एहसास है. अपने नागरिकों की गरिमा और जीवन स्तर की रक्षा के लिए, हमने 10 साल पुराने इस महोत्सव को खत्म करने का फैसला लिया है. (Photo - AP)
 

Japan cherry blossom festival
  • 6/7

यह सप्ताह भर चलने वाला फेस्टिवल पिछले एक दशक से शहर में आयोजित किया जा रहा है. इसमें प्रतिदिन 10,000 लोग आते हैं और सालाना 200,000 टूरिस्ट यहां पहुंचते हैं.2025 में, लगभग 42.7 मिलियन पर्यटकों ने जापान की यात्रा की - जो कि अब तक का सबसे उच्च स्तर है और 2024 में लगभग 37 मिलियन के रिकॉर्ड को पार कर गया है.(Photo - Pexels)
 

Japan cherry blossom festival
  • 7/7

स्थानीय निवासियों ने भारी संख्या में टूरिस्टों के आने और हो-हंगामा करने से भीड़भाड़ की शिकायत की है. पर्यटकों पर स्थानीय लोगों को परेशान करने और उनकी संस्कृति को बाधित करने का आरोप लगाया गया है.  फुजियोशिदा में खासकर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण लगातार ट्रैफिक जाम, सिगरेट के टुकड़े बिखरे होने,  कूड़ा-करकट फैलाने की समस्याएं आसपास के इलाकों में बढ़ती जा रही है. इस वजह से चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल की वजह से इलाके की खूबसूरत छवि बिगड़ने का डर है. (Photo - Pixabay)
 

Advertisement
Advertisement