scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

मंडप में बैठी थी लड़की, पुराने प्रेमी को देखा और तोड़ दी शादी

मंडप पर बैठी थी लड़की, पुराने प्रेमी को देखा और तोड़ दी शादी
  • 1/6
आपने बहुत से किस्से सुने होंगे, जिसमें दूल्हे की गर्लफ्रेंड आ जाने पर शादी टूट जाती है या दुल्हन ज्यादा दहेज की मांग पर शादी तोड़ देती है. लेकिन तेलंगाना में अनोखा मामला सामने आया जहां एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और इनकार की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे. (प्रतीकात्मक फोटो)
मंडप पर बैठी थी लड़की, पुराने प्रेमी को देखा और तोड़ दी शादी
  • 2/6
ये मामला तेलंगाना में वानापार्टी जिले के चारलापल्ली गांव का है. दुल्हन शादी के मंडप पर बैठी थी. शादी की रस्में चल रही थीं. जब दूल्हा मंगलसूत्र बांधने ही वाला था, उससे पहले ही दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया. दुल्हन का कहना था कि वह उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती है. (प्रतीकात्मक फोटो)
मंडप पर बैठी थी लड़की, पुराने प्रेमी को देखा और तोड़ दी शादी
  • 3/6
जानकारी के मुताबिक, शादी के दौरान दुल्हन ने देखा कि उसका पुराना प्रेमी आया हुआ है. इसके बाद दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया. (प्रतीकात्मक फोटो)
Advertisement
मंडप पर बैठी थी लड़की, पुराने प्रेमी को देखा और तोड़ दी शादी
  • 4/6
शादी में मौजूद रिश्तेदारों ने उसे जल्दबाजी और आवेश में फैसला लेने से मना कर दिया. लेकिन दुल्हन अपने फैसले से पीछे नहीं हटी. रिश्तेदारों के दबाव को देखते हुए दुल्हन मंडप से उठकर शादी के हॉल से बाहर चली गई. (प्रतीकात्मक फोटो)
मंडप पर बैठी थी लड़की, पुराने प्रेमी को देखा और तोड़ दी शादी
  • 5/6
दुल्हन के परिवारवालों का कहना है कि दुल्हन का पुराना प्रेमी शादी में देखा गया था, जिसे देखकर दुल्हन ने शादी नहीं करने का फैसला किया. (प्रतीकात्मक फोटो)
मंडप पर बैठी थी लड़की, पुराने प्रेमी को देखा और तोड़ दी शादी
  • 6/6
कथित तौर पर कुछ लोगों का कहना है कि परिवार वालों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए. फिलहाल दुल्हन के शादी तोड़ने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन परिवारवालों ने दुल्हन के प्रेमी पर आरोप लगाया है.(प्रतीकात्मक फोटो)
Advertisement
Advertisement