scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

हर तरफ कोरोना का कहर, शरीर में ऐसे फैलता है ये वायरस

हर तरफ कोरोना का कहर, शरीर में ऐसे फैलता है ये वायरस
  • 1/10
जानलेवा कोरोना वायरस ने चीन, ईरान, दक्षिण कोरिया समेत दुनिया के करीब 60 देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और 3 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. भारत की राजधानी दिल्ली में भी धीरे-धीरे कोरोना वायरस ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. देश में अब तक कोरोना वायरस के 6 कन्फर्म मामले सामने आ चुके हैं जिससे लोग बेहद डरे हुए हैं.

हर तरफ कोरोना का कहर, शरीर में ऐसे फैलता है ये वायरस
  • 2/10
ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि आखिरकार खतरनाक कोरोना वायरस कैसे एक स्वस्थ्य मानव के शरीर को तोड़ देता है और अंत में मरीज की जान तक चली जाती है. पहले से कोरोना वायरस पीड़ित किसी शख्स या सामान के संपर्क में आने के साथ ही यह वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर जाता है.
हर तरफ कोरोना का कहर, शरीर में ऐसे फैलता है ये वायरस
  • 3/10
कोरोना वायरस से पीड़ित ज्यादातर मरीजों में देखा गया है कि ये लोग एक्यूट रेस्पीरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम का शिकार हुए हैं. इस स्थिति में फेफड़ों में एक तरह का फ्लूड भर जाता है और उसमें ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और अंत में किडनी खराब होने के चलते इंसान की मौत हो जाती है.
Advertisement
हर तरफ कोरोना का कहर, शरीर में ऐसे फैलता है ये वायरस
  • 4/10
ये वायरस उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है जो पहले से ही शारीरिक तौर पर कमजोर हैं. वायरस को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि उम्रदराज लोगों के लिए यह ज्यादा खतरनाक है.
हर तरफ कोरोना का कहर, शरीर में ऐसे फैलता है ये वायरस
  • 5/10
कोरोना वायरस से किसी भी शख्स के पीड़ित होने के बाद उसमें साधारण सर्दी खांसी की शुरुआत गले में खराश के साथ होती है फिर नाक बहने लगती है, जिससे कोल्ड हो जाता है. इनके अलावा बुखार और सिर दर्द की भी शिकायत बनी रहती है और शरीर को आराम नहीं मिलता है.
हर तरफ कोरोना का कहर, शरीर में ऐसे फैलता है ये वायरस
  • 6/10
कोरोना वायरस के फ्लू में कफ शुरू होते ही सिर और पूरे शरीर में दर्द होने लगता है और सारे लक्षण एकसाथ ही दिखने लगते हैं. गले में दर्द की वजह से आवाज बैठ जाती है. तेज बुखार आने लगता है. हालांकि कोरोना वायरस के बारे में अभी और पता किया जाना बाकी है लेकिन बुजुर्गों में और डायबिटीज, दिल के मरीजों या पहले से बीमार लोगों में कोराना वायरस के लक्षण जल्दी आ जाते हैं.

हर तरफ कोरोना का कहर, शरीर में ऐसे फैलता है ये वायरस
  • 7/10
बता दें कि जिस चीन से इस वायरस की शुरुआत हुई है वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,943 हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या 80,151 तक पहुंच चुकी है.  चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 125 नए कन्फर्म मामलों और 31 मौतें होने की जानकारी दी है.
हर तरफ कोरोना का कहर, शरीर में ऐसे फैलता है ये वायरस
  • 8/10
वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में वायरस फैलने की आशंका को देखते हुए सेक्टर 135 स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल ने मंगलवार को अपने परिसर को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया और अपनी वार्षिक परीक्षाओं को टाल दिया है.
हर तरफ कोरोना का कहर, शरीर में ऐसे फैलता है ये वायरस
  • 9/10
स्कूल ने ऐसा कदम अपने एक छात्र के अभिभावक के कोरोना वायरस से सोमवार को पॉजिटिव पाए जाने के बाद उठाया है. गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्कूल के कुल 40 छात्रों की वायरस को लेकर जांच की गई है और 28 दिनों के लिए आइसोलेशन में भेजा गया है.

Advertisement
हर तरफ कोरोना का कहर, शरीर में ऐसे फैलता है ये वायरस
  • 10/10
श्रीराम मिलेनियम स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र के डरे हुए माता-पिता ने नाम नहीं जाहिर करने के साथ कहा, "हमें सुबह-सुबह पैरेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर इस बारे में पता चला. समूह में पूरी तरह से घबराहट थी. आज की परीक्षा रद्द कर दी गई है और स्कूल अब सफाई के लिए बंद है. हम उन लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं जो जन्मदिन की पार्टी में थे, जहां संक्रमित व्यक्ति मौजूद था."
Advertisement
Advertisement