scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

पढ़ते-पढ़ते काल के गाल में समा गए 4 बच्चे, कोचिंग या मौत का कारखाना?

पढ़ते-पढ़ते काल के गाल में समा गए चार बच्चे, कोचिंग सेंटर या मौत का कारखाना?
  • 1/8
सुरक्षा के मानकों को ताक पर रखकर सिर्फ पैसा कमाने के लिए कोचिंग संस्थान चलाने वाले ऐसे लोगों के स्वार्थ की कीमत आज राजधानी दिल्ली में चार बच्चों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. दरअसल दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक कोचिंग सेंटर की छत गिर जाने से चार बच्चे और एक शिक्षक काल के गाल में समा गए.

पढ़ते-पढ़ते काल के गाल में समा गए चार बच्चे, कोचिंग सेंटर या मौत का कारखाना?
  • 2/8
यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे कोचिंग सेंटर के क्लासरूम में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे. इस हादसे में जहां चार बच्चों की मौत हुई है वहीं एक शिक्षक की भी जान गई है.वहीं कई बच्चे बुरी तरह घायल भी हुए हैं, जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पढ़ते-पढ़ते काल के गाल में समा गए चार बच्चे, कोचिंग सेंटर या मौत का कारखाना?
  • 3/8
फिलहाल दिल्ली फायर ब्रिगेड की टीम वहां राहत और बचाव का काम कर रही है और मलबे में दबे बच्चों को निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कोचिंग का संचालक भी घायल हुआ है.
Advertisement
पढ़ते-पढ़ते काल के गाल में समा गए चार बच्चे, कोचिंग सेंटर या मौत का कारखाना?
  • 4/8
घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर दुख जताया और लोगों को वहां जल्द से जल्द पहुंचने की सूचना दी. वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस मामले में जिम्मेदार शख्स के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
पढ़ते-पढ़ते काल के गाल में समा गए चार बच्चे, कोचिंग सेंटर या मौत का कारखाना?
  • 5/8
हादसे के बाद अभी तक 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है. तीन छात्र अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. मलबा हटाने का काम जारी है. सूचना के मुताबिक जहां कोचिंग चल रही थी उसके बगल वाले मकान में निर्माण का काम चल रहा था, उसके गिरने की वजह से कोचिंग वाला रूम भी उसकी चपेट में आ गया.
पढ़ते-पढ़ते काल के गाल में समा गए चार बच्चे, कोचिंग सेंटर या मौत का कारखाना?
  • 6/8
जिला डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने घटना को लेकर कहा, "हादसे में तीन छात्राओं और एक शिक्षक की मौत हो गई. मौके पर बचाव दल राहत कार्यो में जुटा है. एनडीआरएफ, दमकल और पुलिस लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटी है. 15 लोगों के दबे होने की आशंका थी. 8 घायलों को अस्पतालों में दाखिल करा दिया गया है, जबकि चार लोगों की मौत हो गई."
पढ़ते-पढ़ते काल के गाल में समा गए चार बच्चे, कोचिंग सेंटर या मौत का कारखाना?
  • 7/8
उन्होंने कहा, "मरने वालों में वे छात्र हैं जो हादसे के वक्त कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे थे, जबकि एक शिक्षक की भी मौत हो गई. अंदर अभी कितने लोग दबे हैं इसका सही-सही पता नहीं लग पा रहा है. जल्दी से जल्दी दबे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं."
पढ़ते-पढ़ते काल के गाल में समा गए चार बच्चे, कोचिंग सेंटर या मौत का कारखाना?
  • 8/8
डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने कहा, "निमार्णाधीन इमारत का दूसरा और तीसरा तल ढह गया, जिसका पूरा भार बराबर में मौजूद उस बिल्डिंग पर गिर पड़ा, जिसमें कोचिंग सेंटर मौजूद था."
Advertisement
Advertisement