scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

कारोबारी को रास नहीं आया नया साल, एक महीने में आधी संपत्ति बर्बाद

कारोबारी को रास नहीं आया नया साल, एक महीने में आधी संपत्ति बर्बाद
  • 1/5
दुनिया भर के 100 अमीरों में शामिल भारतीय मूल के दुबई के बड़े कारोबारी घराने शेट्टी परिवार को लगता है नया साल कुछ खास रास नहीं आया क्योंकि इस साल के शुरुआती महीने में ही इस परिवार को कारोबार में एक खरब रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. बी.आर शेट्टी अपनी लगभग आधी संपत्ति खो चुके हैं.
कारोबारी को रास नहीं आया नया साल, एक महीने में आधी संपत्ति बर्बाद
  • 2/5
शेट्टी परिवार को फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म फिनालब्र पीएलसी और अस्पताल संचालन में भारी घाटे का सामने करना पड़ा जिसके बाद उन्हें सिर्फ एक महीने में 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो चुका है. इस रकम को अब अगर हम रुपये में परिवर्तित करें तो उन्हें लगभग 106988250000 रुपये का घाटा हो चुका है.
कारोबारी को रास नहीं आया नया साल, एक महीने में आधी संपत्ति बर्बाद
  • 3/5
इस कारोबारी परिवार की मुश्किलें उस वक्त शुरू हुईं जब पिछले महीने मड्डी वाटर्स कैपिटल ने एक रिपोर्ट जारी कर एनएमसी के खातों में अनियमितता को लेकर आलोचना की और कई खुलासे हुए.

Advertisement
कारोबारी को रास नहीं आया नया साल, एक महीने में आधी संपत्ति बर्बाद
  • 4/5
इसके बाद इस कंपनी के शेयर लगातार नीचे जाने लगे. कंपनी को दूसरा बड़ा झटका तब लगा जब एक साइबर हमले ने फिनबेल के लोकप्रिय ब्रांडों में से एक- ट्रैवेलेक्स होल्डिंग्स लिमिटेड - और एनएमसी को हिलाकर रख दिया.
कारोबारी को रास नहीं आया नया साल, एक महीने में आधी संपत्ति बर्बाद
  • 5/5
निवेशकों ने इसके फौरन बाद लगभग 500 मिलियन डॉलर के शेयर बेच दिए जिससे कंपनी की हालत बेहद खास्ता हो गई. हेल्थ-केयर फर्म ने इस मामले में एफबीआई के पूर्व निदेशक लुई फ्रा का नाम लिया है. बता दें कि भारतीय मूल के 77 साल के बावगुथु रघुराम शेट्टी ने साल 1975 में भारत से अबू धाबी जाने के बाद NMC की स्थापना की थी. अब यह संयुक्त अरब अमीरात की सबसे बड़ा निजी स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता कंपनी है. उन्होंने अपने वित्त ब्रांडों को मजबूत करने के लिए 2018 में फिनालब्र बनाया और पिछले साल लंदन स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी को सूचीबद्ध किया था.
Advertisement
Advertisement