scorecardresearch
 

Bagh-e-Gule-Dawood: 3.5 लाख फूल, 70 से ज्यादा किस्में.., परिवार संग घूम आएं कश्मीर का ये खूबसूरत गार्डन, CM उमर अब्दुल्ला ने भी लोगों से की आने की अपील

कश्मीर घूमने के लिए गर्मियों का इंतजार जरूरी नहीं है, अक्टूबर-नवंबर में श्रीनगर का बाग-ए-गुल-ए-दाऊद गार्डन भी पर्यटकों के अट्रैक्शन का केंद्र बन सकता है. यहां गुलदाउदी की 70 से ज्यादा किस्मों के करीब 3.5 लाख पौधे लगाए गए हैं, जानिए इस खूबसूरत गार्डन की खासियत और इसे ट्रैवल लिस्ट में क्यों शामिल करें.

Advertisement
X
कश्मीर पतझड़ में बेहद शानदार दिखता है. (PHOTO:ITG)
कश्मीर पतझड़ में बेहद शानदार दिखता है. (PHOTO:ITG)

Kashmir’s chrysanthemum garden Opens: कश्मीर की खूबसूरती देखने के लिए जरूरी नहीं कि आप गर्मियों में ही यहां घूमने जाएं. पतझड़ के मौसम में भी घाटी के नजारे पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं. अगर आप अक्टूबर-नवंबर में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो श्रीनगर का एक खास गार्डन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां आपको रंग-बिरंगे गुलदाउदी के फूलों की खूबसूरत दुनिया देखने को मिलेगी.

श्रीनगर में बना बाग-ए-गुल-ए-दाऊद गार्डन अपने दूसरे सीजन के लिए टूरिस्ट्स के वेलकम को तैयार है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस गार्डन को देखने के लिए देशभर के पर्यटकों और स्थानीय लोगों को न्योता दिया है. यह कश्मीर का पहला गुलदाउदी थीम गार्डन है, जिसे पतझड़ के मौसम में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.

70 से ज्यादा वैरायटी के फूलों से सजा गार्डन

इस गार्डन की सबसे बड़ी खासियत यहां खिलने वाले गुलदाउदी के फूल हैं. इस सीजन में करीब 120 कनाल इलाके में फैले गार्डन में गुलदाउदी की 70 से ज्यादा किस्मों के लगभग 3.5 लाख पौधे लगाए गए हैं. अलग-अलग कलर और शेप के फूल पूरे बगीचे को बेहद खूबसूरत बना देते हैं. यहां घूमते हुए लोगों को फूलों के बीच तस्वीरें खींच सकते हैं और कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती के साथ रंगों से भरे नजारों का मजा ले सकते हैं. अगर आपको प्रकृति, बागवानी और फोटोग्राफी पसंद है, तो यह जगह आपको खास तौर पर पसंद आ सकती है.

Advertisement

पिछले साल भी पर्यटकों को खूब पसंद आया था गार्डन

बाग-ए-गुल-ए-दाऊद गार्डन को पिछले साल पहली बार पतझड़ के मौसम में पर्यटकों के लिए शुरू किया गया था. पहले ही सीजन में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और टूरिस्ट यहां पहुंचे थे. इसके बाद इस साल गार्डन को विस्तार किया गया और फूलों की नई किस्में भी शामिल की गईं. फ्लोरीकल्चर डिपार्टमेंट ने यहां फाउंटेन, प्लाजा और दूसरी सुविधाओं को बेहतर बनाया है, कोशिश की गई है कि गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आसपास के प्राकृतिक नजारों को भी बरकरार रखा जाए.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा? 

गार्डन के उद्घाटन के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने देशभर के टूरिस्ट के साथ श्रीनगर और आसपास के स्थानीय निवासियों से भी यहां आने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोग इस गार्डन की खूबसूरती का मजा लें, तस्वीरें खींचें और यहां से खूबसूरत यादें लेकर लौटें. उनकी इस अपील का मकसद कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देना और पतझड़ के मौसम को भी पर्यटकों के लिए अट्रैक्टिव बनाना है.

कश्मीर ट्रिप में क्यों शामिल करें यह जगह?

अक्सर लोग कश्मीर घूमने जाते हैं, तो डल झील, मुगल गार्डन और पहाड़ों के नजारों को अपनी लिस्ट में रखते हैं. लेकिन अगर आप कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो गुलदाउदी के फूलों से सजा यह गार्डन अच्छा आप एक्सप्लोर कर सकते हैं.  यहां आप परिवार या दोस्तों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं, फूलों के बीच फोटोज क्लिक कर सकते हैं और श्रीनगर की खूबसूरती को एक अलग अंदाज में देख सकते हैं. 

Advertisement

इस बात का रखे खास ध्यान: यहां जाने से पहले गार्डन के खुलने का समय, टिकट और मौजूदा फूलों की स्थिति की जानकारी स्थानीय पर्यटन या फ्लोरीकल्चर विभाग से जरूर पता कर लें, ताकि आपकी यात्रा अच्छी रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement