मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने स्टेज शो से लिया ब्रेक, लिखा- इससे पहले देर हो जाए...

7 Sep 2025

Photo:Instagram/@zakirkhan_208

हाल ही में इंडिया से सबसे पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में कॉमेडी कर इतिहास रचा है.

जाकिर खान को क्या हुआ?

Photo:Instagram/@zakirkhan_208

लेकिन अब जाकिर खान के फैंस के लिए बुरी खबर है. पॉपुलर कॉमेडियन ने स्टेज शोज से ब्रेक लेने का फैसला किया है. इसके पीछे की वजह भी कॉमेडियन ने बताई है.

Photo:Instagram/@zakirkhan_208

दरअसल जाकिर खान ने खुद की हेल्थ पर ध्यान देने को बारे में सोचा है. इसे लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी शेयर किया है.

Photo:Instagram/@zakirkhan_208

जाकिर ने लिखा, 'मैं पिछले दस साल से दौरे कर रहा हूं. आपका प्यार पाकर मैं बहुत खुशकिस्मत हूं, लेकिन इतना ज्यादा दौरा करना न तो अच्छा है और न ही सेहत के लिए सही है. '

Photo:Instagram/@zakirkhan_208

'हर मिलने वाले को संतुष्ट करने की कोशिश, दिन में 2-3 शो, रातों की नींद हराम, सुबह-सुबह की फ्लाइट और हां, खाने का कोई टाइम टेबल नहीं. पिछले एक साल से बीमार हूं लेकिन मुझे काम करना पड़ा क्योंकि ऐसा करना जरूरी था.'

Photo:Instagram/@zakirkhan_208

आगे कॉमेडियन ने लिखा, 'मुझे स्टेज पर रहना पसंद है लेकिन अब मुझे ब्रेक लेना होगा. मैं ऐसा नहीं करना चाहता लेकिन इसे में एक साल से नजरअंदाज कर रहा था. अब मुझे वक्त रहते संभाल लेना चाहिए.

Photo:Instagram/@zakirkhan_208

'इसलिए, इस बार हम भारत में सीमित शहरों में ही दौरा करेंगे, मैं ज्यादा शो नहीं कर पाऊंगा और इस खास रिकॉर्ड के बाद, मुझे एक लंबे ब्रेक पर जाने की सलाह दी गई है.'

Photo:Instagram/@zakirkhan_208

Read Next