विशाल कृष्णा रेड्डी, जिन्हें फैंस विशाल (Vishal) के नाम से जानते हैं, तमिल सिनेमा के अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं. उनका जन्म 29 अगस्त 1977 को चेन्नई, तमिलनाडु में एक तेलुगु भाषी परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम जी. के. रेड्डी और मां का नाम जानकी देवी है. उनके माता-पिता फिल्म निर्माण और कारोबार से जुड़े रहे हैं. विशाल का परिवार मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से संबंध रखता है.
विशाल के बड़े भाई विक्रम कृष्णा भी फिल्म उद्योग से जुड़े हैं और अभिनेता तथा निर्माता के रूप में काम कर चुके हैं. विक्रम कृष्णा ने विशाल की कई फिल्मों का निर्माण भी किया है. विशाल ने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा चेन्नई के डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से विजुअल कम्युनिकेशन विषय में स्नातक की पढ़ाई की.
फिल्मों में आने से पहले विशाल ने अभिनेता अर्जुन सरजा के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. साल 2004 में रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म चेल्लामे से उन्होंने मुख्य अभिनेता के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू किया.
इसके बाद विशाल कई तमिल फिल्मों में नजर आए. उनकी शुरुआती फिल्मों में संदकोझी, थिमिरु, थामिराभरानी और मलाईकोट्टई शामिल हैं. इन फिल्मों के बाद उन्होंने तमिल फिल्म उद्योग में अभिनय का काम जारी रखा.
विशाल ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा और विशाल फिल्म फैक्ट्री नाम से अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की. इस बैनर के तहत उन्होंने कई फिल्मों के निर्माण और अभिनय से जुड़ा काम किया. पांडिया नाडु, नान सिगप्पु मनिथन और पूजई उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं.
तमिल सिनेमा में उनके काम के लिए विशाल को वर्ष 2006 में कलैमामणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया. अभिनेता और निर्माता के रूप में विशाल लगातार तमिल फिल्म उद्योग में सक्रिय रहे हैं.
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी के पुणे स्थित लेकसाइड डुप्लेक्स फार्महाउस की झलक फराह खान के व्लॉग में देखने को मिली। घर का व्हाइट और मिनिमल लुक, पूल, गार्डन और झील का शानदार व्यू खास आकर्षण हैं।
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी लैविश लाइफ जीते हैं. फराह खान अपने लेटेस्ट व्लॉग में विशाल के लैविश फार्महाउस पहुंची हैं.
श्वेता तिवारी संग अफेयर की खबरों पर रिएक्ट करते हुए विशाल ने कहा- सोशल मीडिया है. कोई कुछ भी बोल सकता है. इसकी वजह से वो इंसान भी बोल रहा है, जिसकी औकात नहीं है.
टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तीसरी शादी की अफवाहों ने तूल पकड़ लिया है. विशाल आदित्य सिंह ने इन झूठी खबरों को लेकर नाराजगी जताई है और लीगल कार्रवाई की चेतावनी दी है.
विशाल जायसवाल के लिए 26 दिसंबर का दिन किसी सपने से कम नहीं था, जब उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025–26 के दौरान विराट कोहली का विकेट हासिल किया.
बीते दिनों श्वेता तिवारी की उनके ऑनस्क्रीन बेटे विशाल आदित्य सिंह संग वेडिंग फोटो वायरल हुई थी. तस्वीर में श्वेता दुल्हन बनी दिखी थीं.
44 साल की उम्र में श्वेता को तीसरी बार दुल्हन बनते देखना, वो भी ऑनस्क्रीन बेटे की, फैंस को हैरान कर गया. इससे पहले आपका सिर चकराए, बता दें कि कोई शादी नहीं हुई है. फोटो फेक है. किसी ने श्वेता और विशाल का चेहरा इस्तेमाल कर ये फेक फोटो बनाई है.
श्वेता तिवारी की तीसरी शादी की खबरों ने इंटरनेट पर जैसे सैलाब ला दिया. हर कोई बस उनके बारे में ही बात कर रहा है.
इंटरनेट पर श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह की फेक वेडिंग फोटो वायरल हो रही है. इसे जिसने भी देखा शॉक्ड हो गया.
थप्पड़ खाने के बाद विशाल का परिवार है हैरान परेशान है. उन्होंने न्याय मांगा है. विशाल की बहन नेहा भाई के सपोर्ट में उतरी है.
फिल्म रैप में जानिए कि शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. सोशल मीडिया पर कंगना के साथ हुई घटना की लोगों ने निंदा की है. फैंस एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे हैं. लेकिन अभी तक फिल्म इंडस्ट्री से किसी का रिएक्शन इस मामले में नहीं आया है.
विदेश में गुजारा करना आसान नहीं होता, लेकिन विशाल के लिए ये मुश्किल बिल्कुल नहीं रहा. हिन्दुस्तान टाइम्स संग बातचीत में विशाल ने बताया- जिस दिन मैंने 'साथ निभाना साथिया' शो छोड़ा, उसी दिन मैं लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गया था.
इंडियन आइडल के मंच पर एक ऑटो रिक्शा चलाने वाले शख्स ने सिंगिंग शो में अपनी गायिकी से वाहवाही लूटी. विशाल डडलानी, श्रेया घोषाल, कुमार सानू ने सुरेंद्र की तारीफों के पुल बांधे.
'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में विशाल भारद्वाज, अली फजल और वामिका गब्बी ने फिल्म खुफिया के बारे में बात की. अपने करियर, ओटीटी प्लेटफॉर्म के बूम होने पर चर्चा की. विशाल ने अपनी खास दोस्त तब्बू को बचपन का प्यार बताया. उन्होंने बताया कि पिछले 29 सालों से उनका रिश्ता कायम है.