विनय तिवारी (Vinay Tiwari) उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता हैं. वह लखीमपुर खीरी जिले की गोला-गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. विनय तिवारी 16वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे हैं. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुआ. उनकी शुरुआती पढ़ाई गोलागोकर्णनाथ के पब्लिक इंटर कॉलेज से हुई. उन्होंने 12वीं कक्षा तक शिक्षा हासिल की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका रुझान राजनीति की तरफ बढ़ा और उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ सक्रिय राजनीतिक जीवन की शुरुआत की.
वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोला-गोकर्णनाथ सीट से चुनावी मैदान में उतरे और विधायक बने. 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विनय तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के अरविंद गिरि के हाथों हार मिली. इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में भी वह अरविंद गिरि से चुनाव हार गए.
2022 में अरविंद गिरि के निधन के बाद गोला-गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ. इस चुनाव में भी विनय तिवारी को जीत नहीं मिल सकी. उन्हें बीजेपी के अमन गिरि ने मात दी.