विनय कटियार (Vinay Katiyar) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं और बजरंग दल (Bajrang Dal) के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में जाने जाते हैं. वह लोकसभा व राज्यसभा दोनों के सदस्य रह चुके हैं. इसके अलावा, वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं.
विनय कटियार का जन्म 11 नवंबर 1954 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक कुर्मी परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम देवी चरण कटियार और माता का नाम श्याम कली था. उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से बी.कॉम (बैचलर ऑफ कॉमर्स) की डिग्री प्राप्त की.
विनय कटियार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ABVP से की, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा छात्र संगठन है. वर्ष 1970 से 1974 तक वे उत्तर प्रदेश में ABVP के संगठन सचिव रहे. इसके बाद वर्ष 1974 में उन्होंने जयप्रकाश नारायण के बिहार आंदोलन में संयोजक की भूमिका निभाई.
साल 1980 में वे RSS के पूर्णकालिक प्रचारक बने. इसके दो वर्ष बाद, 1982 में उन्होंने हिंदू जागरण मंच की स्थापना की. वर्ष 1984 में राम जन्मभूमि आंदोलन के समर्थन के लिए बजरंग दल का गठन किया गया और विनय कटियार इसके पहले संस्थापक अध्यक्ष बने.वर्ष 2002 से 18 जुलाई 2004 तक वे उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे. इसके बाद 2006 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया.
विनय कटियार पहली बार 1991 में उत्तर प्रदेश की अयोध्या लोकसभा सीट से सांसद चुने गए. इसके बाद वे 1996 और 1999 में भी इसी सीट से लोकसभा पहुंचे. बाद में वर्ष 2012 में उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया.
विनय कटियार कई बार अपने सार्वजनिक बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने विनय कटियार का समर्थन करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेताओं की उपेक्षा हुई है और इसका राजनीतिक नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ा. उन्होंने अयोध्या की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए.
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर बीजेपी नेता विनय कटियार ने अपने रुख में बदलाव किया है. पहले आरोप लगाने के बाद अब उन्होंने कहा है कि मामले की सच्चाई SIT जांच के बाद ही सामने आएगी. साथ ही उन्होंने चंपत राय और ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर टिप्पणी करते हुए जांच पूरी होने की बात कही है.
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पूर्व राज्यसभा सांसद और बजरंग दल के पूर्व संयोजक विनय कटियार से मुलाकात की, जिसे 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि विनय कटियार सक्रिय राजनीति में वापसी कर सकते हैं.
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े बीजेपी नेता विनय कटियार ने अयोध्या में मस्जिद निर्माण को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि अयोध्या में किसी भी मस्जिद को मंजूरी नहीं दी जाएगी और मुसलमानों को अयोध्या जिला छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मंदिर नगरी में किसी भी मस्जिद के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी.
महाकुंभ का में स्नान के लिए प्रयागराज में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है. इनमें से बड़ी तादाद में लोग अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के दर्शन भी कर रहे हैं. ऐसे में अयोध्या में भारी भीड़ देखी जा रही है. इन स्थितियों को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से बाद में आने की अपील की है.
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बीजेपी नेता विनय कटियार ने राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर सवाल उठाए हैं. कटियार ने कहा कि चंपत राय मंदिर का चढ़ावा अपने निवास स्थान ले गए, जो कि अपराध है.
अयोध्या से पूर्व सांसद और फायर ब्रांड भाजपा नेता विनय कटियार ने 'आज तक' से खास बातचीत और पत्रकार वार्ता में राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित चोरी को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. कटियार ने उनकी बर्खास्तगी की मांग की है.
अयोध्या राम 'चंदा विवाद' में SIT की जांच जारी है. इस बीच बीजेपी नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने आजतक से बातचीत की. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती. विनय कटियार ने चंपत राय के करीबी गोपाल राव पर जमकर निशाना साधा. देखें वीडियो.