विश्व हिंदू परिषद
विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) हिंदू राष्ट्रवाद पर आधारित एक भारतीय दक्षिणपंथी हिंदू संगठन है. VHP की स्थापना 1964 में M. S. गोलवलकर (M. S. Golwalkar) और S. S. आप्टे (S. S. Apte) ने स्वामी चिन्मयानंद (Swami Chinmayananda) के सहयोग से की थी. चिन्मयानंद को विश्व हिंदू परिषद का संस्थापक अध्यक्ष बनाया गया था (VHP Founder President), जबकि आप्टे को इसका संस्थापक महासचिव बनाया गया था (VHP Founder General Secretary). चिन्मयानंद के अनुसार, VHP का उद्देश्य राष्ट्रों के समूह में हिंदुओं को उनके स्थान पर जगाना था (Motto of VHP). बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित संगठन का नाम "विश्व हिंदू परिषद" होगा. इस संगठन के शुभारंभ के लिए 1966 के कुंभ मेले (Kumbh Mela) के दौरान प्रयागराज (Prayagraj) में हिंदुओं का एक विश्व सम्मेलन आयोजित किया जाना था (Foundation of VHP).
इस संगठन का घोषित उद्देश्य "हिंदू समाज को संगठित करना, समेकित करना और हिंदू धर्म की सेवा और रक्षा करना" है. इसकी स्थापना हिंदू मंदिरों के निर्माण, जीर्णोद्धार, गोहत्या और धर्म परिवर्तन के मामलों से निपटने के लिए की गई थी (Ideology of VHP).
गुजरात सरकार ने विहिप की शिकायत के बाद गुजरात दीपोत्सवी अंक के ऑनलाइन संस्करण से अजीज टंकारवी की कविता हटाकर प्रकाश जलाल की कविता शामिल किया गया है. संगठन ने राम और मीराबाई पर आपत्तिजनक बातें लिखे जाने का आरोप लगाते हुए लेखक और मंजूरी देने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
गुजरात सरकार ने अपने वार्षिक दिवाली प्रकाशन के ऑनलाइन संस्करण से विवादित कविता को हटा दिया है. विश्व हिंदू परिषद ने इस कविता को भगवान राम और संत मीरा बाई के प्रति आपत्तिजनक बताते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल हटाने की मांग की थी.
वीएचपी ने विवेक अग्निहोत्री की हिंदू धर्म पर टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा है. VHP प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि अग्निहोत्री को हिंदू धर्म पर ज्ञान नहीं बांटना चाहिए. उन्होंने दूसरे धर्मों में कथित अंधविश्वास और अवैज्ञानिक प्रथाओं पर भी सवाल उठाने की बात कही.
Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी पर भड़की VHP. विनोद बंसल बोले- "उज्जैन को पुराना कश्मीर न बनाएं, 80 में से ज्यादातर हटाए गए ढांचे हिंदुओं के थे." आगे पढ़ें पूरी खबर...
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के 18 सितंबर को दिए बयान पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. एजी नूरानी स्मृति व्याख्यान में उन्होंने नूरानी की किताब का जिक्र करते हुए जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी एक पुरानी टिप्पणी का हवाला दिया. इस टिप्पणी में हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता को भारत के लिए खतरा बताया गया था. इसके बाद बीजेपी और योगी आदित्यनाथ ने आलोचना की, जबकि ओवैसी ने अंसारी का समर्थन किया.
VHP ने महाराष्ट्र में नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में मुस्लिमों की भागीदारी पर रोक लगाने का ऐलान किया है. आयोजकों से प्रतिभागियों के आधार कार्ड की जांच और माथे पर तिलक लगाने जैसी गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है.
वीएचपी के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि जो लोग न्यायालय के आदेशों का विरोध करने के लिए भीड़ जुटाते हैं, झूठी अफवाहें फैलाते हैं और हिंसा भड़काते हैं, वे राष्ट्र के शत्रु हैं.
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा. कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए है. राहुल और खड़गे ने पीएम मोदी से इस मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी की है.
चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की कलई जैसे-जैसे खुली है, राम मंदिर-बाबरी मस्जिद केस के मूल पक्षकारों, साधु-संतों और अखाड़ों के असंतोष का लावा फूट पड़ा. आरोप लगाया जा रहा है कि ट्रस्ट में शामिल होने के असली हकदारों को नजरअंदाज कर विहिप ने ऐसा 'त्रिशंकु मॉडल' बनाया है, जो संतों की नजर में न प्रोफेशनल है, न समावेशी और न ही ईमानदार.
अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस और विश्व हिंदू परिषद के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कृष्म मोहन को ट्रस्ट का अंतरिम महासचिव बनाए जाने पर सवाल खड़े किए थे. अब वीएचपी के अध्यक्ष आलोक कुमार ने पूछा है कि क्या ट्रस्ट की जिम्मेदारी उन्हें दे दी जानी चाहिए?
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत कार्यक्रम में हनुमान प्रतिकृति के इस्तेमाल पर विवाद खड़ा हो गया है. VHP ने इसे अनुचित बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.
राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने का फैसला लिया है. ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय सर्च कमेटी बनाई है जो उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेकर तीन नाम ट्रस्ट के सामने रखेगी. वहीं, ट्रस्ट ने दान चोरी के दोषियों को सजा देने का भरोसा भी दिया है.
राम मंदिर में दान की चोरी के आरोपों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने अयोध्या पुलिस को पत्र लिखा है. संगठन ने मांग की है कि विपक्षी नेताओं के दावों की जांच की जाए.
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे की चोरी और ट्रस्ट की जवाबदेही को लेकर उठे सवालों पर अपना पक्ष रखा है.
श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एक्शन शरू हो गया है. चंदा चोरी मामले में 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. आइए जानते हैं कि चंपत राय कौन हैं और कैसे मंदिर ट्रस्ट में अहम भूमिका में आए थे.
विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर चोरी मामले में अब तक चुप्पी साधे रखने के बाद इस पूरे मामले में FIR दर्ज कराने की मांग की है. यह बड़ी खबर है जो अब सामने आई है कि विश्व हिंदू परिषद इस विषय पर सक्रिय हुई है और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है. इस कदम से मामले में नई हलचल पैदा हो सकती है क्योंकि पूर्व में परिषद ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की थी. अब उन्होंने स्पष्ट रूप से शिकायत दर्ज करने की जरूरत बताई है.
अयोध्या राम मंदिर के चंदे में गबन के आरोपों को लेकर विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चुनावी लाभ के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी और दोषियों को सख्त सजा मिलकर रहेगी.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने आजतक से बातचीत में कहा कि दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था को आहत करने वाला है. उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. आलोक कुमार ने कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. देखें वीडियो.
भोजशाला फैसले पर वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने जताई खुशी. इसे सांस्कृतिक न्याय और ऐतिहासिक सच्चाई की जीत बताया. ब्रिटिश म्यूजियम से मां सरस्वती की मूर्ति वापस लाने और संस्कृत केंद्र बनाने की मांग की.
रामनवमी के मौके पर भी चुनावी छाप नजर आई. भवानीपुर से बीजेपी के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने शोभायात्रा निकाली. वहीं, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खड़गपुर से पार्टी के उम्मीदवार दिलीप घोष ने भी शोभायात्रा निकाली.
विश्व हिंदू परिषद (VHP) की नेता साध्वी प्राची ने हरिद्वार के गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि पवित्र स्थानों पर जिहादी गतिविधियां बढ़ रही हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ तत्व धार्मिक आयोजनों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.