तपन कुमार डेका (Tapan Kumar Deka) भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं. 26 जुलाई 2026 को NEET पेपर लीक के बाद परीक्षा सुधारों की कमान नंदन नीलेकणि को सौंपी गई है. तपन डेका इस 6 सदस्यीय हाई-पावर कमेटी में शामिल हैं.
वह 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं और देश की सबसे महत्वपूर्ण खुफिया एजेंसियों में शामिल इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के 28वें निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं. उन्होंने 1 जुलाई 2022 को इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी. इससे पहले इस पद पर अरविंद कुमार थे, जिनका कार्यकाल 30 जून 2022 को समाप्त हुआ था.
तपन कुमार डेका ने अपने पुलिस करियर का अधिकांश समय इंटेलिजेंस ब्यूरो में बिताया. वर्ष 1988 में आईपीएस अधिकारी बनने के बाद उन्होंने खुफिया और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों में काम किया. सेवा के दौरान उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों, राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया तंत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में जिम्मेदारियां निभाईं. इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ भी कई सुरक्षा अभियानों में काम किया.
साल 2021 में तपन कुमार डेका को पुलिस महानिदेशक (DGP) रैंक के लिए पदोन्नत किया गया. इसके बाद उन्हें इंटेलिजेंस ब्यूरो का निदेशक नियुक्त किया गया. उनके कार्यकाल को केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने पहले जून 2025 तक बढ़ाया. इसके बाद मई 2025 में उन्हें एक वर्ष का और सेवा विस्तार दिया गया, जिसके अनुसार वह जून 2026 तक इस पद पर बने रहे. लगातार मिले सेवा विस्तार के कारण वह इंटेलिजेंस ब्यूरो के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निदेशक बने.
तपन कुमार डेका का जन्म 25 फरवरी 1963 को असम के बरपेटा जिले के सरथेबाड़ी में एक असमिया परिवार में हुआ था. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी (फिजिक्स) में मास्टर डिग्री हासिल की. छात्र जीवन के दौरान वह ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) से भी जुड़े रहे.
उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की. इसके बाद उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ. उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर आवंटित किया गया, जहां से उन्होंने अपने प्रशासनिक और पुलिस सेवा के सफर की शुरुआत की.
अपने लंबे सरकारी करियर में तपन कुमार डेका ने मुख्य रूप से खुफिया व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दायित्वों का निर्वहन किया. इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल जुलाई 2022 से जून 2026 तक रहा, जिसके दौरान उन्हें दो बार सेवा विस्तार भी मिला.
इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर तपन कुमार डेका को सरकार तीसरी बार सेवा विस्तार दे सकती है. ऐसा होने पर वे आईबी के सबसे लंबे समय तक रहने वाले चीफ बन जाएंगे. 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी डेका जून 2022 से इस पद पर हैं और उनका कार्यकाल पहले भी दो बार बढ़ाया जा चुका है.
मल्टीडिसिप्लिनरी एक्सपर्ट्स की यह टीम NTA की मौजूदा परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेगी. खास तौर पर तकनीक के इस्तेमाल को बेहतर बनाने और परीक्षा सिस्टम में जरूरी संरचनात्मक बदलावों पर फोकस किया जाएगा.
Tapan Deka Retirement: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर तपन डेका 30 जून को 4 साल के ऐतिहासिक कार्यकाल के बाद रिटायर हो रहे हैं. 1980 के बाद यह सबसे लंबा कार्यकाल है. अब महेश दीक्षित नए चीफ होंगे. पूरी रिपोर्ट...
तपन कुमार डेका 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्हें पहली बार जून 2022 में दो साल के लिए आईबी निदेशक नियुक्त किया गया था. डेका ने अपने करियर का अधिकांश समय इंटेलिजेंस ब्यूरो में ही बिताया है. उन्होंने आतंकवाद और उग्रवाद से संबंधित कई अहम मामलों को संभाला है.