तान्या पुरी (Tanya Puri) भारत की युवा प्राइवेट डिटेक्टिव और लेडी डिटेक्टिव्स इंडिया की फाउंडर हैं. वह जांच के क्षेत्र में काम करती हैं और खास तौर पर मैट्रिमोनियल और पर्सनल मामलों से जुड़ी जांच संभालती हैं. उनके काम में निजी रिश्तों और व्यक्तिगत विवादों से जुड़े मामलों की जांच शामिल है. तान्या ट्रेटर्स 2 शो में नजर आने वाली हैं. यह शो 13 अगस्त 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं.
तान्या पुरी का परिवार पहले से ही जांच के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. उनके पिता पिछले चार दशक से अधिक समय से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कॉरपोरेट और हाई-स्टेक्स मामलों पर काम किया है.
पिता के अनुभव के बाद तान्या ने जांच के क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाया. उन्होंने कॉरपोरेट जांच के बजाय व्यक्तिगत और मैट्रिमोनियल मामलों पर काम करने का रास्ता चुना. वर्तमान में वह लेडी डिटेक्टिव्स इंडिया का संचालन करती हैं. उनकी एजेंसी में बड़ी संख्या में महिला डिटेक्टिव्स काम करती हैं.
काम के अलावा तान्या अपने 7 साल के ऑटिस्टिक बेटे की मां भी हैं. वह अपने बेटे को नंबरों में खास रुचि रखने वाला और अलग तरीके से चीजों को समझने वाला बच्चा बताती हैं. सोशल मीडिया पर वह जांच से जुड़े अनुभवों के साथ महिलाओं और पेरेंटिंग से जुड़े विषयों पर भी बात करती हैं.
प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी जल्द ही 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आने वाली है. शो में जाने से पहले तान्या ने इंडस्ट्री की एक्ट्रेस के बारे में बड़ा खुलासा किया है. जिसने सभी को हैरान कर दिया है.
फेमस डिटेक्टिव तान्या पुरी ने बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा किया है. पत्नी के मैनेजर की मदद से तान्या ने जांच की, जिसमें पता चला कि एक्टर कई यंग एक्ट्रेसेज के साथ रिश्ते रखता था. पत्नी को भी धोखे की जानकारी थी लेकिन उसने तब कार्रवाई की जब बच्चे इसमें शामिल होने लगे.
फिल्मी दुनिया के एक टॉप बॉलीवुड कपल के रिश्तों का काला सच प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक पॉडकास्ट में उजागर किया है. तान्या जल्द ट्रेटर्स 2 में नजर आएंगी.