चिकिथा राव तनिपर्थी (Chikitha Taniparthi) भारतीय तीरंदाजी की कंपाउंड श्रेणी की खिलाड़ी हैं. एशियन गेम्स 2026 में चिकिथा तनिपर्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता.
चिकिथा तनिपर्थी का जन्म 13 अगस्त 2005 को हुआ था. वह तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं. वर्ष 2025 में उन्होंने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में महिलाओं की जूनियर व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
चिकिथा तनिपर्थी के तीरंदाजी करियर में 2023 का वर्ष महत्वपूर्ण रहा. उन्होंने इसी वर्ष भारत के राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया. इस प्रतियोगिता में उन्होंने तेलंगाना का प्रतिनिधित्व किया था. राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता के बाद उनका नाम कंपाउंड तीरंदाजी की युवा खिलाड़ियों में शामिल हुआ.
वर्ष 2025 में तनिपर्थी ने तीरंदाजी विश्व कप में अपना डेब्यू किया. उन्होंने शंघाई चरण में ज्योति सुरेखा और मधुरा धामनगांवकर के साथ महिलाओं की टीम स्पर्धा में हिस्सा लिया. भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया. इसी वर्ष उन्होंने इनडोर तीरंदाजी विश्व सीरीज और तीरंदाजी एशिया कप की प्रतियोगिताओं में भी पदक जीते.
अगस्त 2025 में चिकिथा तनिपर्थी ने कनाडा के विनिपेग में आयोजित विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भाग लिया. यात्रा के दौरान उड़ानों के रद्द होने और देरी जैसी परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने महिलाओं की जूनियर अंडर-21 व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता. इस उपलब्धि के साथ वह विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप की इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं.
वर्ष 2026 में भी चिकिथा तनिपर्थी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. बैंकाक में आयोजित एशिया कप के चरण में उन्होंने रजत चौहान के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता.
चिकिथा राव तनीपार्थी का अब तक का करियर राष्ट्रीय खेलों से लेकर विश्व और एशियाई स्तर की प्रतियोगिताओं तक फैला हुआ है. वह कंपाउंड तीरंदाजी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं.
एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत ने गोल्ड का चौका लगाया. आर्चरी में भारत की गोल्डन हैट्रिक रही... इससे पहले नीरू ढांडा और कायनन चेनाई ने ट्रैप मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीतने के साथ एशियन रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि कंपाउंड आर्चरी में चिकिथा तनिपर्थी ने महिला टीम और मिक्स्ड टीम इवेंट में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए.
तेलंगाना की किसान परिवार से आने वाली चिकिथा तनिपर्थी ने एशियन गेम्स 2026 में कंपाउंड आर्चरी में 2 गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है. जानिए उनके संघर्ष और सफलता की कहानी.