सुप्रिया कर्णिक (Supriya Karnik) टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने लंबे करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. अपनी सादगी भरी एक्टिंग और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के कारण वह दर्शकों के बीच खास पहचान रखती हैं. कर्णिक ने बहुत कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था. 10वीं पास करने के बाद उन्होंने अपने से छोटे बच्चों को पढ़ाना शुरू किया. इसके अलावा उन्होंने कुछ दुकानों में भी काम किया.
इसके बाद कर्णिक गल्फ देश चली गईं, जहां उन्होंने एक एयरलाइन कंपनी में फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम किया. कुछ समय बाद वह भारत लौट आईं. साल 1992 से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. सुप्रिया कर्णिक ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी. उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में काम किया और धीरे-धीरे घर-घर में पहचान बना ली.
साल 1996 में कर्णिक ने मराठी अभिनेता रमेश भटकल के साथ मराठी टीवी सीरियल तिसरा डोला में काम किया. यह सीरियल दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होता था.
कई हिट फिल्मों में सहायक भूमिका में नजर आई, जिनमें ताल, ढ़ाई अक्षर प्रेम के, जोड़ी नं वन, यादें, मुझसे शादी करोगी, वेलकम शामिल है.
सुप्रिया कर्णिक ने वेलकम फिल्म में अक्षय कुमार को चांटा मारने वाले कॉमिक सीन को याद किया. उन्होंने बताया कि ये करना कितना मुश्किल था. क्योंकि वहां टाइमिंग का बहुत पंगा होना था. सब भाग रहे थे.