सुनील भारती मित्तल
सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) एक भारतीय अरबपति उद्यमी और भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरपर्सन हैं (Sunil Mittal, Chairperson Bharti Interprises). उन्होंने दूरसंचार, बीमा, रियल एस्टेट, शिक्षा, कृषि और फूड में अपने व्यवसाय का विस्तार किया है. भारती एयरटेल, समूह की प्रमुख कंपनी, दुनिया की सबसे बड़ी और भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है, जिसका परिचालन एशिया और अफ्रीका के 18 देशों में है. भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 2016 में 14.75 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का राजस्व अर्जित किया. उन्हें फोर्ब्स ने 14.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया है (Sunil Mittal Forbes).
2007 में, उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया (Sunil Mittal Padma Bhushan). 15 जून 2016 को, उन्हें इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष के रूप में चुना गया.
सुनील मित्तल का जन्म 23 अक्टूबर 1957 को लुधियाना, पंजाब में हुआ था. उनके पिता, सत पॉल मित्तल, राज्यसभा (कांग्रेस) के सांसद रह चुके हैं (Sunil Mittal Father). उन्होंने पहले मसूरी में वाईनबर्ग एलन स्कूल में प्रवेश लिया, लेकिन बाद में ग्वालियर के सिंधिया स्कूल पढाई की. 1976 में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. बाद में, आर्य कॉलेज, लुधियाना में अध्ययन किया (Sunil Mittal Education).
मित्तल की शादी न्याना मित्तल से हुई है (Sunil Mittal Wife). उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं, जो जुड़वां हैं (Sunil Mittal Children).
एयरटेल पेमेंट्स बैंक में 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है. सुनील भारती मित्तल करीब एक दशक तक चेयरमैन रहने के बाद 30 सितंबर को पद और बोर्ड से हटेंगे. उनकी जगह शबनम सिन्हा नई चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभालेंगी. भारतीय रिजर्व बैंक ने उनके तीन साल के कार्यकाल को मंजूरी दे दी है. वर्ल्ड बैंक का अनुभव रखने वाली सिन्हा डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज, रिस्क मैनेजमेंट और बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर फोकस करेंगी.
BT Group ब्रिटेन की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड और मोबाइल कंपनी है और इस 4 अरब डॉलर के सौदे के जरिए भारतीय अरबपति सुनील भारती मित्तल की Bharti Enterprises 24.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीद रही है.
टेलीकॉम इंडस्ट्री के दिग्गज और भारतीय अरबपति सुनील भारती मित्तल को ब्रिटेन में बड़ा सम्मान मिला है. किंग चार्ल्स तृतीय ने उन्हें मानद नाइटहुड, नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित किया है. देखें वीडियो.
India@100 समिट में बोलते हुए भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि महामारी के दौरान सभी ने देखा कि क्या हुआ? इस दौरान टेलिकॉम सेक्टर लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हुआ. सिर्फ एयरटेल ही नहीं, हर दूसरे दूरसंचार ऑपरेटर को श्रेय दिया जाना चाहिए.
Airtel Q1 Result: सोमवार को एयरटेल (Airtel) के शेयर 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 704.35 रुपये पर बंद हुए. मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) में भी इजाफा देखने को मिला है. यह बढ़कर 183 रुपये पहुंच गया है.
अडानी ग्रुप के 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में हिस्सा लेने की खबर को मुकेश अंबानी की Reliance Jio और सुनील भारती मित्तल के Airtel के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है, लेकिन अब कंपनी का 5G Plan बाहर आने के बाद इन दोनों कंपनियों की टेंशन कम होती दिख रही है.