एस श्रीसंत का पूरा नाम शांताकुमारन नायर श्रीसंत (Shanthakumaran Nair Sreesanth) है. वह भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय भी किया है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों में खेला. श्रीसंत दाएं हाथ के तेज-मध्यम गति के गेंदबाज थे, जबकि बल्लेबाजी दाएं हाथ से करते थे. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने केरल का प्रतिनिधित्व किया और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले. वह केरल के पहले रणजी खिलाड़ी बने जिन्होंने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला.
श्रीसंत का जन्म 6 फरवरी 1983 को हुआ था.
श्रीसंत ने अपने क्रिकेट करियर में भारत की कई महत्वपूर्ण जीत का हिस्सा रहे. वह 2007 टी20 विश्व कप और 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे. खासकर 2007 टी20 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने अंतिम कैच लेकर भारत की जीत सुनिश्चित की थी.
हालांकि, उनके करियर में विवाद भी आया. 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में उनका नाम सामने आने के बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था. बाद में अगस्त 2019 में इस प्रतिबंध को घटाकर सात वर्ष कर दिया गया. प्रतिबंध खत्म होने के बाद उन्होंने 2020 में केरल क्रिकेट टीम में वापसी की और दोबारा घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया. इसके बाद मार्च 2022 में उन्होंने घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी.
क्रिकेट के अलावा श्रीसंत ने मनोरंजन जगत में भी कदम रखा. उन्होंने फिल्मों में अभिनय किया और 2018 में लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया. इस शो में वह फाइनल तक पहुंचे और रनर-अप रहे.
अगर उनके निजी जीवन की बात करें तो श्रीसंत का जन्म संताकुमारन नायर और सावित्री देवी के घर हुआ. उनके परिवार में एक बड़े भाई और दो बड़ी बहनें हैं. उनके भाई दीपू संथन कोच्चि में एक म्यूजिक कंपनी चलाते हैं. उनकी बड़ी बहन निवेदिता केरल की टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जबकि दूसरी बहन दिव्या का विवाह दक्षिण भारतीय प्रसिद्ध पार्श्व गायक मधु बालकृष्णन से हुआ है.
12 दिसंबर 2013 को श्रीसंत ने अपनी गर्लफ्रेंड भुवनेश्वरी कुमारी (नैन शेखावत) से विवाह किया. उनका विवाह केरल के गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में हुआ. भुवनेश्वरी, जयपुर के शेखावत परिवार से हैं और उनके पिता का नाम हिरेन्द्र सिंह शेखावत तथा माता का नाम मुक्ता सिंह है. वर्तमान में श्रीसंत क्रिकेट, मनोरंजन और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों से जुड़े रहते हैं.
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने 2008 के चर्चित 'स्लैपगेट' विवाद को लेकर हरभजन सिंह को खुली चुनौती दे दी है. श्रीसंत का आरोप है कि हालिया विज्ञापन में पुराने विवाद का इस्तेमाल कर हरभजन ने फायदा उठाया. उन्होंने हरभजन को बॉक्सिंग रिंग में उतरने का न्योता देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो आमने-सामने मुकाबला करें.
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने वैभव सूर्यवंशी को तेजी से मिल रही लोकप्रियता के बीच अहम सलाह दी है. श्रीसंत ने कहा कि वैभव को प्रोफेशनल मैनेजरों से दूरी बनाकर सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने वैभव के पिता और कोचों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि परिवार ही उनके करियर की जिम्मेदारी संभालने के लिए पर्याप्त है.
LA 2028: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने BCCI सेलेक्टर्स को बड़ा सुझाव दिया है. श्रीसंत ने कहा कि भारत को गोल्ड मेडल जीतने के लिए विराट कोहली को टीम में शामिल करना चाहिए. उनके मुताबिक वैभव सूर्यवंशी और विराट का अनुभव भारत के लिए आदर्श कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है.
क्रिकेटर एस श्रीसंत ने हरभजन सिंह पर 2008 थप्पड़कांड विवाद से जुड़े विज्ञापन से ₹80 लाख से ₹1 करोड़ कमाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भज्जी ने उन्हें उस ad को प्रमोट करने के लिए भी कहा, जो उन्हें नागवार गुजरा. श्रीसंत ने अब हरभजन को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है.
स्पॉट फिक्सिंग केस के बाद श्रीसंत ने खूब बदनामी झेल, वो जेल भी गए. इस बीच उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे. लेकिन उन्होंने बताया कि कैसे राजघराने से ताल्लुक रखने वाली पत्नी भुवनेश्वरी और उनके परिवार ने मुश्किल वक्त में उनका साथ निभाया.