फूल सिंह बरैया (Phool Singh Baraiya) एक कांग्रेस के नेता हैं. 2023 में भांडेर (एससी) से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए हैं.
JDU नेता लवली आनंद ने कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का रेप को लेकर विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बिल्कुल गलता बताया है. उन्होनें कहा कि बयानबाजी बिल्कुल गलत है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दलित, आदिवासी और ओबीसी महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बयान मानवता और सनातन धर्म का अपमान है.
मध्यप्रदेश की भिंड-दतिया लोकसभा सीट से इंडिया ब्लॉक ने फूल सिंह बरैया को प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने बताया कि यदि उनको मौका मिला तो भिंड से ग्वालियर तक रोड बिना डिवाइडर की है. इस रोड पर अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. मैं यदि चुनाव जीता तो सबसे पहले रोड का काम करवाऊंगा.