scorecardresearch
 
Advertisement

निगार सुल्ताना

निगार सुल्ताना

निगार सुल्ताना

निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं. वह टीम की कप्तान होने के साथ-साथ विकेटकीपर और दाएं हाथ की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज भी हैं. 

निगार सुल्ताना का जन्म 1 अगस्त 1997 को हुआ था. जून 2018 में पहली बार Women's Asia Cup का खिताब जीता था और निगार सुल्ताना उस टीम का हिस्सा थीं.

इसके बाद निगार को 2018 ICC Women's World Twenty20 Qualifier और फिर 2018 Women's World Twenty20 के लिए बांग्लादेश की टीम में जगह मिली. 2019 में भी वह कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में टीम के साथ रहीं. इसी दौरान उन्हें Women's Global Development Squad में भी शामिल किया गया, जिसके तहत ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज खेली गई.

2019 South Asian Games भी बांग्लादेश की टीम ने फाइनल में श्रीलंका को दो रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद 2020 ICC Women's T20 World Cup में निगार सुल्ताना टूर्नामेंट में बांग्लादेश की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं और चार मैचों में 114 रन बनाए.

2025 Women's Cricket World Cup Qualifier में भी निगार सुल्ताना ने बांग्लादेश की कप्तानी की.

और पढ़ें
Follow निगार सुल्ताना on:

निगार सुल्ताना न्यूज़

Advertisement
Advertisement