scorecardresearch
 

Sri Lanka vs New Zealand T20 WC Highlights: सेमीफाइनल की रेस से OUT हुई श्रीलंका, न्यूजीलैंड ने 61 रनों से कोलंबो में रौंदा

Sri Lanka vs New Zealand T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का रोमांच चरम पर है. बुधवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें न्यूजीलैंड ने 61 रनों से जीत हासिल की और सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा. वहीं, श्रीलंका अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है.

Advertisement
X
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया सुपर-8 का मैच(Photo: ITG)
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया सुपर-8 का मैच(Photo: ITG)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का रोमांच चरम पर है. बुधवार को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला कोलंबो में खेला गया. जहां न्यूजीलैंड ने 61 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही जहां न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की उम्मीदें बढ़ गई हैं तो वहीं श्रीलंका अब इस रेस से बाहर हो गई है.

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. न्यूजीलैंड ने 169 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन इसके जवाब में उतरी श्रीलंका महज 107 के स्कोर पर ही ढेर हो गई. श्रीलंका को इससे पहले इंग्लैंड के हाथों सुपर-8 में करारी हार मिली थी. उसका अगला मैच अब पाकिस्तान के साथ है. लेकिन अब वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर है.

ऐसे रही श्रीलंका की बल्लेबाजी

169 रनों के जवाब में उतरी श्रीलंका की शुरुआत ही बेहद खराब रही. पहली ही गेंद पर पथुम निसांका बोल्ड हो गए. इसके बाद श्रीलंका संभल नहीं सका और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे. श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन कामिंदु मेंडिस (31) ने बनाए. लेकिन श्रीलंका को जीत नहीं दिला सके. श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी.

Advertisement

न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 4 विकेट लिए. वहीं, मैट हेनरी को 2 तो सैंटनर और फिलिप्स को 1-1 विकेट मिले.

ऐसे रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. 30 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा जब फिन एलन का विकेट गिरा. इसके बाद टिम सिफर्ट भी 34 के स्कोर पर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 10वें ओवर में फिलिप्स बोल्ड हो गए. इसके बाद 12वें ओवर में तीक्ष्णा ने रचिन रविंद्र का विकेट झटका और न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया. रविंद्र के बल्ले से 32 रन आए. इसी ओवर में तीक्ष्णा ने चैपमैन को भी बोल्ड कर दिया. चैपमेन खाता भी नहीं खोल सके.

इसके बाद 13वें ओवर में डेरिल मिचेल भी अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद कोल मैककोन्ची और सेंटनर के बीच कमाल की साझेदारी हुई. दोनों ने न्यूजीलैंड का स्कोर 168 तक पहुंचाया. 

जान लें अंक तालिका का हाल

ग्रुप 2 के अंक तालिका में इंग्लैंड की टीम 2 में से 2 जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. लेकिन दूसरे नंबर की लड़ाई रोचक है. क्योंकि अब न्यूजीलैंड 2 मैच में 3 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. लेकिन पाक के 2 मैच में एक अंक हैं. वहीं श्रीलंका के 0 अंक हैं. अगर पाकिस्तान अपना अगला मैच जीतती है और न्यूजीलैंड अगले मैच में इंग्लैंड से हारती है तो फिर फैसला नेट रन रेट से होगा. लेकिन न्यूजीलैंड अगला मैच जीतती है तो फिर पाकिस्तान बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर जाएगा.
 

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका.

NZ vs SL: हेड-टू-हेड

कुल टी20 मुकाबले:
मैच – 29
न्यूजीलैंड – 17
श्रीलंका – 11
कोई परिणाम नहीं – 1

टी20 वर्ल्ड कप में:
मैच – 7
न्यूजीलैंड – 3
श्रीलंका – 4
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement