महाकाली (Mahakali Movie) एक अपकमिंग पौराणिक फिल्म है, जो प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी PVCU का हिस्सा है. महाकाली का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं, जबकि फिल्म के क्रिएटर और लेखक प्रशांत वर्मा हैं. फिल्म को आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले आर.के. दुग्गल और रिवाज रमेश दुग्गल प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की कहानी में देवताओं, असुरों और मानवता के बीच संघर्ष को एक नए अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है.
फिल्म में अक्षय खन्ना असुरगुरु शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं भूमि शेट्टी देवी काली यानी महाकाली का किरदार निभा रही हैं. कहानी में शुक्राचार्य देवताओं से इस बात पर सवाल करते हैं कि असुरों को अमर होने का वरदान क्यों नहीं दिया गया. इसी नाराजगी के बाद वह रक्तबीज को मानवता का विनाश करने का आदेश देते हैं.
रक्तबीज के जरिए मानवता पर मंडराते खतरे के बीच महाकाली का जन्म होता है. इसके बाद कहानी देवी काली की शक्ति, संघर्ष और बुराई के खिलाफ उनकी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में पौराणिक कहानी के साथ बड़े स्तर का एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलने की उम्मीद है.
महाकाली को जनवरी 2027 को रिलीज करने की तैयारी है.
अक्षय खन्ना ने महाकाली फिल्म में गुरु शुक्राचार्य का प्रभावशाली रोल निभाया है, जो उनकी पिछली हिट फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद उनकी वापसी को दर्शाता है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और अक्षय के रौद्र अवतार ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है.
अक्षय खन्ना 'धुरंधर' के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. वह प्रशांत वर्मा द्वारा बनाए और लिखे गए आने वाले प्रोजेक्ट 'महाकाली' में शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं. सेट से उनका नया लुक वायरल हुआ है.
अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म महाकाली का टीजर रिलीज हो गया है. इसमें एक्टर ने असुर गुरु शुक्राचार्य का दमदार रोल प्ले किया है. उनके काम की तारीफ हो रही है.
Mahakali: डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की अपकमिंग फिल्म 'महाकाली' इस समय सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाते नजर आएंगे. तो आइए जानते हैं कि कौन थे गुरु शुक्राचार्य, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है.