मैड संधू (Mad Sandhu) पेशे से मेकअप आर्टिस्ट, स्टाइलिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थे. मैड संधू ने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री से की थी. समय के साथ उन्होंने मेकअप और स्टाइलिंग के क्षेत्र में काम किया. इसके बाद उन्होंने पंजाब के साथ मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया. वह फिल्मों में स्टाइलिस्ट और असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर जुड़े रहे.
अक्टूबर 2026 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.
वे इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर वह मेकअप, फैशन, स्टाइलिंग, लाइफस्टाइल और सामाजिक मुद्दों से जुड़े वीडियो शेयर करते थे. उनके कंटेंट में फैशन से जुड़ी जानकारी के साथ रोजमर्रा की जिंदगी और समाज से जुड़े विषय भी शामिल रहते थे. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.26 लाख फॉलोअर्स थे.
मैड संधू ने अभिनय के क्षेत्र में भी काम किया था. उन्होंने पंजाबी फिल्मों 'ओए भोले ओए' और ओए भोले ओए 2 में अभिनय किया. इन फिल्मों के जरिए उन्होंने पंजाबी सिनेमा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. फिल्म और सोशल मीडिया के अलावा मैड संधू अमृतसर में अपना सैलून भी चलाते थे. वह कई पॉडकास्ट का हिस्सा बने.\
अमृतसर में कंटेंट क्रिएटर मैड संधू की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई. सुशांत दिवगीकर ने पोस्ट कर दुख जताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की दिनदहाड़े सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने मैड संधू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, इस पूरी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.
पंजाब के अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह वारदात अमृतसर के लोहारका रोड पर हुई, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने मैद संधू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद वह लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़े.
अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लोहारका रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन पर फायरिंग की. इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लेने का दावा किया है.