जरनैल सिंह (Jarnail Singh) आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य हैं। उन्होंने 2013, 2015, और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में तिलक नगर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है. वर्तमान में, वह 2025 दिल्ली विधानसभा चुनावों में लगातार चौथी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
उनका जन्म 15 मार्च 1981 को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हुआ था. पढाई के बाद, उन्होंने जल शोधन उद्योग में काम किया और एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की स्थापना की. 2011 में, उन्होंने 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन में सक्रिय भाग लिया और बाद में आम आदमी पार्टी से जुड़ गए.
2015 में, उन्हें आप के युवा विंग का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, और 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की पंजाब इकाई का प्रभारी बनाया गया. उनके राजनीतिक करियर में कुछ विवाद भी रहे हैं, जैसे 2014 में एमसीडी इंजीनियर पर हमले के आरोप, जिन्हें उन्होंने नकारा था.
सरकारी आकड़ों की मानें तो 43 साल केजरनैल सिंह 12वी पास हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की माने तो वे एक व्यवसायी हैं. उनपर 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ है. चल संपत्ति 2 करोड़, अचल संपत्ति 85 लाख, देनदारी 33.8 लाख है, स्वयं की आय 9 लाख और साल 2023 तक कुल आय 9 लाख है.
दिल्ली पुलिस ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ थप्पड़ मारने की शिकायत पर नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की है. साथ ही पुलिस ने PWD के इंजीनियरों की शिकायत पर AAP विधायक जनरल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.