गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) उत्तराखंड से कांग्रेस के राजनेता हैं. वह थलीसैंण विधानसभा क्षेत्र और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. उन्हें 22 जुलाई 2021 को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्होंने 10 अप्रैल 2022 तक इस पद पर बने रहे.
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का स्थल बदल दिया गया है. परेड ग्राउंड में अनुमति नहीं मिलने के बाद अब कार्यक्रम 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होगा. कांग्रेस का कहना है कि यह फैसला छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. कार्यक्रम के स्थल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और विरोध भी देखने को मिला.
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में BKTC अध्यक्ष की बहस की चुनौती नए विवाद में बदल गई. गणेश गोदियाल तय जगह पहुंचे, लेकिन हेमंत द्विवेदी नहीं आए. इसके बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की.
सत्ताधारी भाजपा जहां अपने विकास कार्यों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रही है, वहीं कांग्रेस बेरोजगारी, पलायन, पेपर लीक और अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मुद्दों को चुनावी हथियार बनाने में जुटी है.