बोकारो
बोकारो (Bokaro), झारखंड राज्य का एक जिला है (District of Jharkhand). यह जिला भारत के सबसे अधिक औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है. इस जिले को 1991 में धनबाद के दो ब्लॉक और गिरिडीह जिले के छह ब्लॉक से मिलकर एक उपखंड बनाने के बाद स्थापित किया गया था (Formation of Bokaro). इस जिले में 2 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है(Bokaro Constituency). इसका कुल क्षेत्रफल 2,883 वर्ग किमी है (Bokaro Total Area).
बोकारो झारखंड के सबसे औद्योगिक जिलों में से एक है (Industrial City, Bokaro). यह एशिया के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र का गढ़ है (Bokaro Steel). साथ ही, यह पूर्वी भारत में आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है. इस जिले में सेल, वेदांत लिमिटेड, डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड, जेपी सीमेंट, ओएनजीसी और ओरिका जैसी कई कंपनियां स्थापित है (Companies in Bokaro). इसमें कई थर्मल पावर स्टेशन हैं - जैसे चंद्रपुरा डीवीसी थर्मल पावर स्टेशन, तेनुघाट डीवीसी थर्मल पावर स्टेशन. यह भारत में पहली विस्फोटक फैक्ट्री का भी शहर है जो गोमिया में स्थित है (Bokaro Thermal Stations). बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 12 में सुधा डेयरी (Sudha Dairy) की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है (Bokaro Economy).
2011 की जनगणना के अनुसार बोकारो जिले की जनसंख्या 2,062,330 है (Bokaro Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 716 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Bokaro Density). बोकारो में हर 1000 पुरुषों पर 916 महिलाओं का लिंगानुपात है (Bokaro Sex Ratio) और साक्षरता दर 73.48% है (Bokaro Literacy). इस जिले की 46.23% आबादी खोरथा और 13.61% हिंदी बोलती है (Bokaro Languages).
बोकारो जिले से कई प्रसिद्ध लोग आते हैं उनमें स्क्रीमर (screamer.in) और COVIDEXCHANGE के संस्थापक रवि प्रकाश और भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा शामिल हैं (Notable person from Bokaro).
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां के श्राद्ध कर्म के बाद पहली बार परिवार के साथ बाहर समय बिताया. उन्होंने बोकारो में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का औचक निरीक्षण किया और इसकी प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकान पर गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का आनंद लिया.
साहिबगंज और बोकारो में एक ही रात दो अलग-अलग हादसे हुए, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए.कहीं तेज रफ्तार ट्रक ई-रिक्शा से टकराया, तो कहीं ऑटो रिक्शा की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई. इन हादसों के बाद पुलिस जांच में जुटी है.
बोकारो के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र की नई बस्ती में डे-नाइट फुटबॉल मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. मैच खेलते समय गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी 37 वर्षीय खिलाड़ी कजरा मुर्मू की दूसरे खिलाड़ी से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद वह मैदान पर बेहोश होकर गिर पड़े.
झारखंड के बोकारो थर्मल इलाके में डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान 37 वर्षीय खिलाड़ी कजरा मुर्मू की मौत हो गई. नई बस्ती मैदान में मैच के दौरान दूसरे खिलाड़ी से टक्कर के बाद वह अचानक मैदान पर गिरकर बेहोश हो गए. उन्हें तत्काल डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया.
बोकारो में 4 सितंबर से लापता 42 वर्षीय केशवती देवी की जंगल में सड़ी-गली लाश मिली. पुलिस ने हत्या के आरोप में 52 वर्षीय राजमिस्त्री मुस्तकीम अंसारी को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी कहानी.
झारखंड की 18 वर्षीय जमीला खातून ने शिव भक्ति के कारण पहले पति से तीन तलाक मिलने के बाद सनातन धर्म अपना लिया है. अपना नया नाम ज्योति देवी रखकर उन्होंने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में अपने प्रेमी प्रकाश रविदास के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए.
बोकारो के चास स्थित बाल सुधार गृह में फ्लू संक्रमण के 20 मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. कुल 43 बाल बंदियों में से 20 संक्रमित पाए गए हैं, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे ICU में भर्ती कराया गया है. अन्य सभी बच्चों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.
बोकारो जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. दूल्हा न तो लग्जरी कार से बारात लेकर पहुंचा और न ही दहेज लिया. वह बैलगाड़ी पर बारात लेकर पहुंचा और दुल्हन की विदाई भी उसी बैलगाड़ी से हुई. पूरी शादी पारंपरिक कुड़माली रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई.
जमीन घोटाले की जांच कर रही सीआईडी की विशेष टीम आरोपी की तलाश में थी. यह मामला बोकारो के टेटुलिया वन भूमि पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे कब्जा कर बेचने से जुड़़ा है.
बोकारो के डीआरडीओ में संविदा पर कार्यरत चपरासी रंजीत कुमार हिमांशु को चायपत्ती और बिस्किट घर ले जाने के आरोप में बर्खास्त किए जाने का आदेश झारखंड हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। अदालत ने कार्रवाई को असंवेदनशील और असमानुपातिक बताते हुए कर्मचारी की बहाली तथा 50 प्रतिशत बकाया वेतन के भुगतान का निर्देश दिया.
झारखंड के बोकारो के एक गांव में एक लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई थी. दरअसल, उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने पकड़ लिया था. लड़की की डिमांड थी कि पहले उसके बॉयफ्रेंड को छोड़ा जाए, वह तभी टावर से नीचे उतरेगी. इस मामले की खबर सुनकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लड़की को समझाना शुरू किया.
बोकारो जिले से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गंभीर रूप से बीमार नौ वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल और एंबुलेंस व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना के बाद इलाके में लोगों का आक्रोश बढ़ गया और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
झारखंड के बोकारो जिले में एक बुजुर्ग को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिए जाने का मामला सामने आया है. 83 वर्षीय धरनीधर मांझी की पेंशन सत्यापन के बाद बंद कर दी गई, जबकि वे जीवित हैं. उन्होंने कई अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन समाधान नहीं मिला. अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और पीड़ित को मदद का भरोसा दिलाया है.
बोकारो में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी. मायके जाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा हत्या में बदल गया. घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार पूरी तरह बिखर गया है.
झारखंड में बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया पंचायत के रामडीटोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने ही अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मायके जाने को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद खून-खराबे में तब्दील हो गया और एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में उजड़ गया.
बोकारो में दो साल पहले लापता हुए युवक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. कब्र खोदकर बरामद किए गए कंकाल ने एक सनसनीखेज हत्या की कहानी उजागर कर दी. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पैसों और एक महिला को लेकर हुए विवाद में हत्या करने की बात कबूल की है. अब डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
बोकारो और हजारीबाग में बुधवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत और 9 घायल हो गए. NH-23 पर ट्रक-टैंकर की टक्कर में 2 की मौत हुई, जबकि कार के 30 फीट खाई में गिरने से एक व्यक्ति की जान गई. दोनों हादसों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज जारी है.
झारखंड में बोकारो के पिंड्राजोरा पुलिस स्टेशन ने वो इतिहास या रिकॉर्ड रच दिया है, जिसे देश का कोई भी दूसरा थाना कभी तोड़ना नहीं चाहेगा. 18 साल की एक कॉलेज स्टूडेंट के मर्डर केस में इस थाने में ड्यूटी पर मौजूद 28 के 28 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया. आसान लफ्जों में कहें, तो ये पूरा थाना ही सस्पेंड कर दिया गया है. क्या है पूरा मामला, देखें वारदात.
बोकारो में 9 महीने से लापता युवती हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. प्रेमी ने शादी के दबाव में जंगल ले जाकर हत्या कर दी और शव छिपा दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया है. मामले में लापरवाही सामने आने पर पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य में 60 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है. विपक्ष ने राज्य सरकार पर मतदाताओं को सुरक्षा मुहैया न कराने का आरोप लगाया है. गिरिडीह में गोली लगने से 2 लोग जख्मी हो गए हैं, जबकि बोकारो में DSP ही घायल हो गए हैं.
झारखंड के बोकारो के चास थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने पर ग्रामीणों ने पांच साधुओं को घेर लिया और मारपीट कर दी. इस मामले की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से निकालकर साधुओं को थाने ले गई. पुलिस का कहना है कि जांच में बच्चा चोरी से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला.