scorecardresearch
 
Advertisement

एक्सिस माय इंडिया

एक्सिस माय इंडिया

एक्सिस माय इंडिया

एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) एक भारतीय सर्वे और पोलिंग एजेंसी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है. यह एजेंसी मुख्य रूप से चुनावों के दौरान किए जाने वाले एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल के लिए जानी जाती है. 2019 के लोकसभा चुनाव में एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल वास्तविक नतीजों के काफी करीब रहे थे, जिसके बाद इसकी विश्वसनीयता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई और इसे प्रमुख पोलिंग एजेंसियों में गिना जाने लगा. 

हालांकि, अलग-अलग चुनावों में सभी एजेंसियों की तरह इसके अनुमान हमेशा पूरी तरह सटीक नहीं रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में इसका अनुमान वास्तविक रिजल्ट से दूर रह गया.

यह एजेंसी चुनाव के दौरान एग्जिट पोल के साथ-साथ ओपिनियन पोल में भी भागीदारी करती रही है. 2017 तक यह चुनावों में नियमित रूप से ओपिनियन पोल में हिस्सा लेती थी. बीते वर्षों में इसमें कमी आई है, लेकिन कई मीडिया संस्थानों के साथ मिलकर अभी भी सर्वे प्रकाशित करती है.

एक्सिस माई इंडिया, देश की उन चुनिंदा कंज्यूमर डेटा इंटेलिजेंस फर्मों में शामिल हो गई है, जिन्हें वैश्विक स्तर पर अकादमिक मान्यता मिली है. इसकी चुनाव पूर्वानुमान पद्धति पर हार्वर्ड बिजनेस स्कूल ने एक विस्तृत केस स्टडी तैयार की है, जिसे अब अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है. 

और पढ़ें

एक्सिस माय इंडिया न्यूज़

Advertisement
Advertisement