scorecardresearch
 

बॉन्डी बीच का आतंकी नवीद पहली बार कोर्ट में हुआ पेश, 15 मौतों के गुनहगार के मुंह से निकले सिर्फ दो शब्द

बॉन्डी बीच आतंकी हमले का आरोपी नवीद अकरम पहली बार सिडनी अदालत में पेश हुआ और सिर्फ दो शब्द बोले. नवीद पर 59 गंभीर आरोप हैं, जिनमें 15 हत्याएं शामिल हैं. फिलहाल वह गौल्बर्न सुपरमैक्स जेल में बंद हैं.

Advertisement
X
बॉन्डी बीच का आतंकवादी नवीद अकरम सोमवार को पहली बार कोर्ट में पेश हुआ. (Image: File)
बॉन्डी बीच का आतंकवादी नवीद अकरम सोमवार को पहली बार कोर्ट में पेश हुआ. (Image: File)

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच (Bondi Beach) में हुए भयावह आतंकी हमले के आरोपी नवीद अकरम सोमवार को पहली बार अदालत में पेश हुआ. हमले के दो महीने बाद अस्पताल से सीधे सुपरमैक्स जेल और फिर अदालत पहुंचे आतंकी का रवैया बेहद ठंडा रहा.

हरे रंग की जेल यूनिफॉर्म में वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में पेश हुए नवीद के चेहरे पर न तो कोई पछतावा दिखा और न ही कोई हलचल. पूरी कार्यवाही के दौरान वह खामोश बैठा रहा और जज के सवालों पर केवल दो शब्द-'Yeah' और 'Yep' बोला.

14 दिसंबर 2025 को बॉन्डी बीच के आर्चर पार्क में आयोजित यहूदी त्योहार 'हनुक्का' के दौरान नवीद और उसके पिता साजिद अकरम ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस हमले में 15 लोगों की मौत और 40 से अधिक लोग घायल हुए थे. मुठभेड़ में साजिद मारा गया, जबकि नवीद घायल अवस्था में पकड़ा गया.

नवीद ने अपने पिता साजिद अकरम (मूल निवासी हैदराबाद) के साथ मिलकर यह हमला किया था. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साजिद मारा गया था, जबकि नवीद को गोली लगी थी और वह लंबे समय तक अस्पताल में रहा.

Advertisement

59 गंभीर आरोप

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार नवीद पर 59 आरोप लगाए गए हैं, जिनमें 15 हत्या और आतंकवादी हमला करने का आरोप शामिल है. सिडनी कोर्ट में डिप्टी चीफ मजिस्ट्रेट Sharon Freund ने मामले में पहले से लागू गोपनीयता आदेश को बढ़ा दिया.

यह भी पढ़ें: भारतीय पासपोर्ट पर फिलीपींस गया था बॉन्डी बीच का शूटर, ली थी मिलिट्री स्टाइल ट्रेनिंग: रिपोर्ट्स

नवीद को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की गौलबर्न सुपरमैक्स जेल में रखा गया है, जिसे ऑस्ट्रेलिया की सबसे कड़ी सुरक्षा वाली जेलों में गिना जाता है. उनके वकील बेन आर्चबोल्ड ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि आरोपी क्या दलील देगा और मामला 2027 तक चल सकता है.

कैसे हुआ था हमला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने साजिद के गन लाइसेंस के जरिए राइफल और शॉटगन समेत कई हथियार हासिल किए थे. हमले से पहले उन्होंने एक स्थानीय गन क्लब में ट्रेनिंग भी ली थी. बताया गया कि भीड़ में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) फेंकने की कोशिश भी की गई थी, जो फटे नहीं. सोमवार की सुनवाई में नवीद अधिकतर समय चुप रहा. अगली सुनवाई अप्रैल में होने की संभावना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement