अशोक शर्मा (Ashok Sharma) एक भारतीय क्रिकेटर हैं. उनका जन्म 17 जून 2002 को राजस्थान में हुआ. वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी और राइट-आर्म मीडियम-फास्ट गेंदबाजी करते हैं.
अशोक शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत राजस्थान के घरेलू क्रिकेट से की. शुरुआती दिनों में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. आईपीएल में खेलने से पहले वह राजस्थान रॉयल्स के नेट गेंदबाज भी रहे. इसके बाद 2022 आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें खरीदा, हालांकि उस सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. बाद में 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया.
आईपीएल 2026 के दौरान उन्होंने 154.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर भी सुर्खियां बटोरीं. इसके अलावा, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में पहली बार उनका चयन भी चर्चा का विषय बना.
भारत ने जिम्बाब्वे को आखिरी टी20 में 35 रन से हराकर 3-0 से सीरीज जीत ली। जीत के बाद Shreyas Iyer ने खास अंदाज में युवा खिलाड़ियों Vaibhav Suryavanshi और अशोक शर्मा को ट्रॉफी थमाई, जिससे जश्न और यादगार बन गया।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक खास परंपरा को आगे बढ़ाया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की ये पहली टी20 सीरीज जीत रही. इससे पहले भारत को श्रेयस अय्यर के अंडर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर हार झेलनी पड़ी थी.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव हो सकते है. प्रभसिमरन सिंह और हर्ष दुबे को डेब्यू का मौका मिल सकता है, जबकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आराम दिए जाने की संभावना है.
भारत के लिए दूसरा टी20 बेहद अहम है. अगर श्रेयस अय्यर की टीम यह मुकाबला जीत जाती है तो तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. ऐसे में उम्मीद यही है कि टीम मैनेजमेंट बेस्ट कॉम्बिनेशन मैदान पर उतारना चाहेगा.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार (23 जुलाई) से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में है. इंग्लैंड दौरा खत्म होने के सिर्फ तीन दिन बाद भारतीय टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने जा रही है. वहीं जिम्बाब्वे ने भी हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज समाप्त की है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए संजू सैमसन समेत कई खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में कुछ नए चेहरों की एंट्री हुई है. वैभव सूर्यवंशी भी टीम का पार्ट हैं, जिनपर भारतीय क्रिकेट फैन्स की नजरें रहेंगी.
Team India Squad Announcement: जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम से साफ है कि भारतीय सेलेक्टर्स भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देना चाहते हैं. प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अशोक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के पास इस सीरीज में अपनी प्रतिभा साबित करने का सुनहरा अवसर होगा.
गुजरात टाइटन्स के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर ना सिर्फ सबको चौंकाया, बल्कि मौजूदा सीजन की सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से अपना आईपीएल डेब्यू किया था.