अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) एक युवा फिल्म निर्माता हैं, जो फिल्म ‘हनुमान अंश’ से चर्चा में आईं. महज 21 साल की उम्र में फिल्म निर्माण से जुड़कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.
अनुप्रिया ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है. उनकी शुरुआत से ही कला में रुचि रही है. वह फिल्म जगत में आने की योजना नहीं बना रही थीं. पढ़ाई के दौरान एक शोध कार्य करते हुए उन्हें एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स और नीब करौरी बाबा के संबंध के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने बाबा के जीवन और उनके विचारों के बारे में और जानना शुरू किया.
अनुप्रिया चाहती थीं कि नीब करौरी बाबा की कहानी भारत के युवाओं तक पहुंचे. उनका मानना था कि नई पीढ़ी को बाबा के जीवन और उनके संदेशों के बारे में जानकारी मिलनी चाहिए. इसी सोच ने उन्हें फिल्म निर्माण की ओर प्रेरित किया.
‘हनुमान अंश’ नीब करौरी बाबा के जीवन से प्रेरित एक भक्ति प्रधान फिल्म है. इसका निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. अनुप्रिया इस फिल्म की सह-निर्माताओं में शामिल हैं. वह फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद इससे जुड़ी थीं, जब इसके पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत थी.
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अनुप्रिया ने ब्रिटेन में तीन साल तक पार्ट टाइम काम करके जो पैसे बचाए थे, उन्हें फिल्म में लगा दिया. उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़ने का उनका उद्देश्य केवल कमाई करना नहीं, बल्कि बाबा की कहानी को अधिक लोगों तक पहुंचाना था.
Apple में नौकरी का इंटरव्यू पास नहीं कर पाईं अनुप्रिया नागर ने अपनी जमा-पूंजी के 55 लाख रुपये 'हनुमान अंश' में लगा दिए. नीम करोली बाबा पर बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 452 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए.
करीब 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में 414 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया कि क्या सीक्वल का बजट बढ़ेगा और फिल्म में VFX या AI का कितना इस्तेमाल होगा.
अनुप्रिया ने इंटरव्यू में अपने फेवरेट एक्टर अक्षय कुमार का नाम लिया था. उनके जवाब को फिल्म के सीक्वल से जोड़ दिया गया. अब प्रोड्यूसर ने साफ कहा है कि उन्होंने अक्षय को लेकर ऐसा कुछ नहीं कहा.
हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने 21 साल की उम्र में ग्रेजुएशन पूरी कर ली है. जानिए यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ, फिल्मी सफर और नीम करोली बाबा से उनकी आस्था की कहानी.