अंजलि राघव (Anjali Raghav) एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्हें मुख्य रूप से हरियाणवी संगीत उद्योग में उनके काम के लिए जाना जाता है. अपनी आकर्षक व्यक्तित्व के कारण उन्होंने संगीत और अभिनय दोनों ही क्षेत्रों में पहचान बनाई है. अंजलि राघव का जन्म नई दिल्ली में हुआ. वह एक मध्यम परिवार से हैं और उनके परिवार में दो बहनें, शिखा राघव और शिवानी राघव, साथ ही एक भाई कमल राघव हैं. बचपन से ही अंजलि का झुकाव कला और अभिनय की ओर था, जिसने उन्हें मॉडलिंग और संगीत उद्योग की ओर प्रेरित किया.
अंजलि राघव ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी संगीत वीडियो और मॉडलिंग से की. उनकी मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें जल्दी ही लोकप्रियता दिलाई. उनके गाने और वीडियो सोशल मीडिया पर अच्छी खासी चर्चा में रहे और उन्होंने हरियाणवी संगीत जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाई.
अंजलि ने अपने करियर में बॉलीवुड में भी कदम रखा. उन्हें फिल्म 'तेवर' में एक छोटी भूमिका निभाने का अवसर मिला. इसके अलावा, उन्होंने टीवी धारावाहिक 'कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा' में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया. इन प्रोजेक्ट्स ने उन्हें विभिन्न दर्शक वर्गों के बीच पहचान दिलाई.
अगस्त 2025 के अंत में अंजलि राघव एक विवाद में फंस गईं. एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह लखनऊ में एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान मंच पर अंजलि राघव को अनुचित तरीके से छूते हुए दिखाई दे रहे थे. इस घटना के बाद अंजलि ने अपने बयान में कहा कि वह इस घटना के कारण भोजपुरी संगीत उद्योग को पूरी तरह से छोड़ रही हैं. इस निर्णय ने उनके फैंस और मीडिया में काफी चर्चा पैदा की.
साल 2025 में कई सितारों के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है. कई सितारों ने नन्हे मेहमान का वेलकम किया. जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.
अंजली राघव ने सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि इंडस्ट्री में शादीशुदा लड़कों का दूसरी लड़की के साथ अफेयर होने पर बात की.