scorecardresearch
 
Advertisement

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले (Anil Kumble)पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं. उनका जन्म 17 अक्टूबर 1970 को बेंगलुरु में हुआ था. अनिल कुंबले ने बचपन में बेंगलुरु की गलियों में क्रिकेट खेलना शुरू किया. 13 साल की उम्र में वह "यंग क्रिकेटर्स" क्लब से जुड़े. 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने कर्नाटक की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया. इसके बाद 1990 में उन्हें ऑस्ट्रल-एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया और इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया.

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान अनिल कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट और 271 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. वह दाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज थे. वर्ष 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की एक पारी में उन्होंने सभी 10 विकेट हासिल किए. यह उपलब्धि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बहुत कम खिलाड़ियों ने हासिल की है.

साल 1996 के क्रिकेट विश्व कप में उन्होंने भारत की ओर से हिस्सा लिया और पूरे टूर्नामेंट में 15 विकेट लिए. उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी की और बाद में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोच, कमेंटेटर और प्रशासक की भूमिका निभाई.

अनिल कुंबले को वर्ष 2005 में भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया. 2008 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया. इसके बाद 2012 में उन्हें International Cricket Council (ICC) की क्रिकेट समिति का अध्यक्ष बनाया गया. 2015 में उन्हें ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. वह 2016 से 2017 तक भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रहे. इसके अलावा उन्होंने Royal Challengers Bangalore, Mumbai Indians और Punjab Kings के साथ विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं.

उनके माता-पिता का नाम कृष्णा स्वामी और सरोजा है. परिवार की जड़ें केरल के कासरगोड जिले के कुंबला क्षेत्र से जुड़ी हैं. उनकी मातृभाषा कन्नड़ है. अनिल कुंबले ने अपनी शुरुआती पढ़ाई होली सेंट इंग्लिश स्कूल और नेशनल हाई स्कूल, बसवनगुड़ी से की. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय पूर्व-विश्वविद्यालय कॉलेज से 12वीं पूरी की और फिर आर.वी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. की डिग्री हासिल की.

अनिल कुंबले ने 1999 में चेतना से विवाह किया. उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं. वह वर्तमान में भी क्रिकेट से जुड़े विभिन्न कार्यों में एक्टिव रहते हैं.

और पढ़ें
Follow अनिल कुंबले on:

अनिल कुंबले न्यूज़

Advertisement
Advertisement