Google एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो इंटरनेट से संबंधित सेवाओं और उत्पादों में विशेषज्ञता रखती है. यह एक सर्च इंजन है जिसमें ऑनलाइन एडवर्टाइजिंग टेक्नॉलोजी, क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर शामिल हैं.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा कलेक्शन और टेक्नोलॉजी एडवांटेज के क्षेत्र में इसका बाजार पर प्रभुत्व है, जिसके कारण इसे ‘दुनिया की सबसे शक्तिशाली कंपनी’ और दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रांडों में माना गया है (Most Powerful Company in the World, Google).
गूगल की स्थापना 4 सितंबर 1998 को (Foundation Date of Google) लैरी पेज (Larry Page) और सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) ने किया था. उस वक्त वे कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र थे (Founder of Google). ये दोनों इसके शेयरों के लगभग 14% के मालिक हैं और सुपर-वोटिंग स्टॉक के माध्यम से 56% शेयर को कंट्रोल करते हैं.
Google मुख्यालय कैलिफोर्निया, यूएस (California,US) में है (Haeadquarter of Google). इस कंपनी को 2004 में एक प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के माध्यम से सार्वजनिक किया गया. 2015 में, Google को Alphabet Inc की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में पुनर्गठित किया गया था.
सुंदर पिचाई को 24 अक्टूबर 2015 को लैरी पेज की जगह गूगल का सीईओ नियुक्त किया गया. 3 दिसंबर 2019 को पिचाई (Sundar Pichai) अल्फाबेट के सीईओ भी बने (CEO of Google and Google Alphabet).
इस कंपनी के ग्रोथ में Google के मुख्य Search Engine, Google Search की शामिल है. यह Google Docs, Google Sheets, Slides, email (Gmail), scheduling and Google Calendar, cloud storage (Google Drive), instant messaging and video chat (Google Duo, Google Chat, and Google Meet), language translation (Google Translate), mapping and navigation (Google Maps, Waze, Google Earth, and Street View), podcast hosting (Google Podcasts), video sharing (YouTube), blog publishing (Blogger), note-taking (Google Keep and Jamboard), और Google Photos जैसी सुविधाएं प्रदान करता है. Google हार्डवेयर में तेजी से आगे बढ़ा है.
2010 में कंपनी अपने Google Nexus मोबाइल के बाजार में उतारा. इसने 2016 में कई हार्डवेयर प्रोडक्ट्स जारी किए, जिनमें स्मार्टफोन, Google पिक्सेल लाइन, Google होम स्मार्ट स्पीकर, Google Wifi mesh Wireless Router शामिल हैं.
Google.com दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइट है.
Google पर गोपनीयता को लेकर कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. साथ ही, टैक्स से बचाव, सेंसरशिप, अपनी एकाधिकार स्थिति के दुरुपयोग जैसे मुद्दों से संबंधित आलोचना मिली है (Controversies of Google).
हाल ही में यूक्रेन ने जवाबी हमले में रूस के यांडेक्स टेक कंपनी के कुछ डेटा सेंटर्स को निशाना बनाया है. इस हमले की वजह से रूस में डिजिटल पेमेंट्स से लेकर कैब बुकिंग ऐप्स और डिजिटल लॉक तक ठप हो चुके हैं.
गूगल प्ले स्टोर पर हाल ही में WhatsApp के नाम के एक फेक ऐप नजर आया, जिसको 5 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स मिल चुके हैं. यह ऐप स्पोंसर्ड ऐप था और सर्चिंग में ओरिजनल ऐप से ऊपर नजर आ रहा था. आइए जानते हैं कि फर्जी ऐप को कैसे पहचानें.
एक ऐसी नौकरी, जहां किसी डिग्री की जरूरत नहीं, लेकिन सैलरी करोड़ों में है. सोशल मीडिया पर इस जॉब की खूब चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं इस जॉब के बारे में.
अमेरिका के मुकाबले भारत में गूगल और ऐपल के स्मार्टफोन्स इतने महंगे क्यों होते हैं? जब भी पिक्सल या आईफोन लॉन्च होता है लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठता है. हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ Google Fitbit Air इसका सबसे बड़ा उदाहरण. कैसे 50 डॉलर का फिटनेस बैंड भारत में 13 हजार रुपये का हो जाता है. आइए समझते हैं.
गूगल में नौकरी करना ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इस बीच गूगल की एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि आखिर इस कंपनी में काम करना वाकई क्यों अच्छा है. उन्होंने वीडियो में बताया कि यहां पर काम करने का सबसे बड़ा फायदा फ्री का खाना या अन्य सुविधाएं नहीं बल्कि वहां के लोग हैं.
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस को और तेज कर दिया है. दरअसल उन्होंने व्हाइट हाउस में तमाम बड़ी AI कंपनियों के दिग्गजों को बुलाया. यहां AI को कंट्रोल करने का भी मुद्दा था, लेकिन ट्रंप के कुछ मजाकिया अंदाज वायरल हुए. गूगल सीईओ सुंदर पिचाई भी इस दौरान मौजूद थे. उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
Google Pixel स्मार्टफोन्स Flipkart बिग बिलियन डेज सेल में सस्ते मिलेंगे. ध्यान रहे, Pixel स्मार्टफोन्स Amazon पर ऑफिशियली नहीं मिलते. गलती से आपने ऐमेजॉन से खरीद लिया तो वॉरंटी नहीं मिलेगा.
Google ने भारत में अपना फिटनेस बैंड Fitbit Air लॉन्च कर दिया है. इसकी खासियत ये है कि इसमें स्क्रीन नहीं है. पूरा हेल्थ डेटा फोन पर मिलेगा. कंपनी ने कहा है ये हार्ट हेल्थ, स्लीप और रिकवरी पर भी फोकस करेगा. आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स.
भारत में इन दिनों लोग गूगल पर 5099 और 5499 जैसे नंबर सर्च कर रहे हैं, तो जानते हैं इसका आईफोन 18 प्रो से क्या कनेक्शन है?
Google ने लैपटॉप मार्केट में नया Googlebook उतारकर MacBook और Windows लैपटॉप को सीधी टक्कर देने की तैयारी कर ली है. Gemini AI से लैस इस लैपटॉप में Android फोन के साथ बेहतर कनेक्टिविटी, प्रीमियम डिजाइन और कई नए AI फीचर्स मिलेंगे. Googlebook OS के साथ आने वाला यह लैपटॉप एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नया कंप्यूटिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करता है.
Google पर यूजर्स के लोकेशन डेटा से जुड़े प्राइवेसी नियमों के उल्लंघन पर 403 मिलियन यूरो का जुर्माना लगा है. आयरलैंड के नियामक ने Google की लोकेशन से जुड़ी सेवाओं की जांच के बाद यह कार्रवाई की.
AI कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर AI के विकास की रफ्तार धीमी करने की कोशिश की. OpenAI, Google, Anthropic और SpaceXAI के खिलाफ अमेरिका में एंटीट्रस्ट मुकदमा दायर किया गया है. जानिए क्या है पूरा मामला, कंपनियों पर क्या आरोप लगे हैं और AI की तेज होती रफ्तार को लेकर यह केस क्यों चर्चा में है.
मेटा ने भारत में अपना नया Meta One सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है. इसमें यूजर्स को WhatsApp, Instagram, Facebook और Meta AI के लिए अलग-अलग प्लान लेने की जरूरत नहीं होगी. 79 रुपये से शुरू होने वाले इन प्लान में कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे. वहीं, बंडल प्लान की कीमत 549 रुपये से शुरू होती है. जानिए Meta One के सभी प्लान और फीचर्स की पूरी डिटेल.
मध्य प्रदेश की उमंगा कुमावत, जो मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के टॉप-20 फाइनलिस्ट में शामिल थीं, ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर गूगल में क्लाउड इंजीनियर के रूप में अपनी टेक्निकल करियर को प्राथमिकता दी है. जयपुर में हुए फिनाले के बाद वे बेंगलुरु स्थित गूगल ऑफिस में 9 से 5 की कॉर्पोरेट लाइफ जी रही हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मानवता को तबाह करने की आशंकाओं को बेबुनियाद डर बताया है. उन्होंने इसे 'गंदी साजिश' बताया जिसका खुलासा वो खुद करेंगे. ट्रंप का कहना है कि AI और डाटा सेंटर इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक इंजन बन सकते हैं और इन पर प्रतिबंध लगाने से सिर्फ चीन को फायदा होगा.
OpenAI और Anthropic ये दो ऐसे नाम हैं जो पिछले कुछ सालों से सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. इन्हीं कंपनियों ने दरअसल AI के तमाम पावरफुल मॉडल्स बनाए हैं. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एलॉन मस्क की भी कंपनी इस रेस में हैं, लेकिन अब ऐसा क्या हो गया कि तमाम AI CEOs खुद ही सरकार से रेगुलेट होने के लिए कह रहे हैं? आइए समझते हैं.
बेंगलुरु के गूगल ऑफिस में गणेश चतुर्थी से पहले खास सेलिब्रेशन किया गया, जहां एक कर्मचारी ने ऑफिस में मोदक बनाने की एक्टिविटी में हिस्सा लिया.
क्या आप भी गूगल में पाना चाहते हैं नौकरी? तो इसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल में नौकरी करने का सपना हर युवक का होता है, जो टेक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं.ऐसे में कई बार युवाओं को सफलता मिलती है, तो कई बार उन्हें समझ नहीं आता है कि कैसे इन पदों पर आवेदन करना है. चलिए जान लेते हैं कि गूगल में कैसे आवेदन करते हैं?
थॉमस कूरियन और जॉर्ज कूरियन दोनों केरल से हैं. दोनों जुड़वां हैं और हमशक्ल भी. दोनों ही दुनिया की बड़ी कंपनी के सीईओ के पोस्ट पर हैं. एक गूगल का क्लाउड बिजनेस का हेड हैं, तो दूसरे NetApp के CEO हैं. कहानी बेहद दिलचस्प है. आइए जानते हैं इन दोनों का सफर कैसा रहा है. खास बात ये है कि इनमे से एक आगे चल कर Google CEO भी बन सकता है.
How To Buy Sugar Low Price : बहुत से लोगों के बीच में चीनी के बढ़े हुए दामों को लेकर चर्चा है. सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस जारी है. आज आपको बताने जा रहे हैं कि सस्ते दाम में चीनी को घर बैठे कैसे खरीदा जा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
गूगल का स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर Google Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारतीय स्टोर्स पर आ गया? दरअसल वीडियो में दावा किया गया है कि ये कुछ स्टोर्स पर 16 हजार रुपये का मिल रहा है.