scorecardresearch
 
Advertisement

'देश में सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा फेज शुरू', SEMICON इंडिया में बोले पीएम मोदी

'देश में सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा फेज शुरू', SEMICON इंडिया में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने गुरुवार को सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया. ये तीन दिनों का मेगा आयोजन है, जिसकी थीम है- Silicon to Systems: Building the Ecosystem. पीएम ने भारत को सेमीकंडक्टर सेक्टर का एक बड़ा और भरोसेमंद केंद्र बनाने का मजबूत संकल्प जताया. भारत ने अपनी तकनीकी क्षमताओं को साबित किया है और अब देश के भीतर चिप का कमर्शियल प्रोडक्शन भी सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है. प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा फेज शुरू कर दिया है.

Advertisement
Advertisement