scorecardresearch
 

Xiaomi REDMI Turbo 5 भारत में लॉन्च, इसमें 7540mAh की बैटरी और 50MP कैमरा, इतनी है कीमत

Xiaomi ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम REDMI Turbo 5 है. कंपनी ने पहली बार भारत में टर्बो सीरीज को लॉन्च किया है, इससे पहले इस सीरीज को सिर्फ चीन में लॉन्च किया जाता था. इसमें AMOLED डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट और 7540mAh की बैटरी दी गई है. आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Advertisement
X
Xiaomi Redmi turbo 5 पर 2 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. (Photo: Xiaomi)
Xiaomi Redmi turbo 5 पर 2 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. (Photo: Xiaomi)

Xiaomi ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम REDMI Turbo 5 है. शाओमी ने पहली बार भारत में टर्बो सीरीज का फोन लॉन्च किया है. यह एक परफॉर्मेंस बेस्ड स्मार्टफोन है. कंपनी ने इसमें एमोलेड डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट और 7540mAh की बैटरी दी है. 

परफॉर्मेंस की बात करें तो शाओमी के इस लेटेस्ट हैंडसेट को AnTuTu बेंचमार्क पर 2 मिलियन का स्कोर मिला है. कंपनी ने इसमें LPDDR5 Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी है. टेम्प्रेचर कंट्रोल करने के लिए 3D आइस-लूप कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो 5300 mm² VC सिस्टम के साथ आता है. 

REDMI Turbo 5 एंड्रॉयड 16 के साथ  Hyper OS 3 ओएस पर काम करता है. कंपनी का वादा है कि इसमें 4 साल के लिए ओएस अपडेट और 6 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. IP66/IP68/IP69/IP69K की रेटिंग मिली है, जिसको डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाती है. 

REDMI Turbo 5 के स्पेसिफिकेशन्स 

REDMI Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K (1.5 हजार रेजोल्युशन) OLED डिस्प्ले दिया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ना कैमरा, ना बैटरी, नया स्मार्टफोन खरीदते समय सबसे पहले ये फीचर देख रहे हैं लोग

REDMI Turbo 5 का चिपसेट 

REDMI Turbo 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा 4 एनएम का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ आर्म माली जी 720 एमसी 8 जीपीयू दिया है. इसमें 8GB/12GB LPDDR5X Ultra RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. 

REDMI Turbo 5 का कैमरा सेटअप 

REDMI Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और इसके साथ IMX882 सेंसर है. 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. 

REDMI Turbo 5 की बैटरी 

REDMI Turbo 5  में 7540mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W का फास्ट चार्जिग सिस्टम मिलता है. इसमें टाइप सी यूएसबी पोर्ट मिलता है. इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और इन्फ्रारेड कैमरा मिलता है. 

Redmi Turbo 5 की कीमत 

Redmi Turbo 5 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है. शुरुआती वेरिएंट में 8GB + 256GB स्टोरेज मिलती है. टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है, जिसमें 12GB + 256GB स्टोरेज मिलती है. 

लॉन्च ऑफर के तहत 2 हजार रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा, जिसके लिए चुनिंदा कार्ड का यूज करना होगा. साथ ही 9 महीने के लिए नौ कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement