scorecardresearch
 

WhatsApp की हिस्ट्री का सबसे बड़ा अपडेट, फोन नंबर शेयर करने की जरूरत खत्म, आ रहा है बड़ा फीचर

WhatsApp में एक ऐसा फीचर आ रहा है जिसका इंतजार काफी समय से यूजर्स कर रहे थे. इसकी टेस्टिंग स्टार्ट है और कई लोगों को दिया जा चुका है. एक बार ये फीचर ऐक्टिव कर लिया तो इसके बाद आपको चैटिंग के लिए किसी को नंबर देने की जरूरत नहीं होगी.

Advertisement
X
WhatsApp पर आ रहा है यूजरनेम फीचर (Photo: AI)
WhatsApp पर आ रहा है यूजरनेम फीचर (Photo: AI)

WhatsApp अब एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जो आपके चैट करने के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है. अब तक WhatsApp पर किसी से बात करने के लिए आपका मोबाइल नंबर जरूरी होता था, लेकिन अब कंपनी एक नया Username फीचर ला रही है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में आप बिना नंबर शेयर किए भी चैट कर पाएंगे.

हाल ही में कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि WhatsApp ने यूजरनेम फीचर को कुछ यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर टेस्ट किया जा रहा है. अगर यह पूरी तरह लॉन्च होता है, तो यह WhatsApp की हिस्ट्री के सबसे बड़े अपडेट्स में से एक माना जाएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp, YouTube, Google सब बंद? ईरान ने किया बिग टेक पर हमला तो क्या होगा!

नंबर नहीं, यूजरनेम से होगा काम

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा प्राइवेसी को लेकर है. अभी तक जब भी आप किसी नए शख्स से व्हाट्सऐप पर जुड़ते हैं, तो आपका नंबर सामने वाले के पास चला जाता है. लेकिन यूजरनेम फीचर आने के बाद आप सिर्फ अपना यूजरनेम शेयर करके भी बातचीत शुरू कर सकते हैं. यानी आपका फोन नंबर पूरी तरह छिपा रह सकता है.

Advertisement

यूजर्स को मिलेगा ऑप्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप में यूजर्स को एक यूनिक यूजरनेम चुनने का ऑप्शन मिलेगा. यह कुछ हद तक इंस्टाग्राम या टेलीग्राम की तरह काम करेगा. अगर आपका यूजरनेम सेट हो जाता है, तो लोग उसी के जरिए आपको सर्च कर पाएंगे और मैसेज भेज सकेंगे. इससे खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो अपनी पर्सनल जानकारी शेयर नहीं करना चाहते.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर चैटिंग होगी आसान, ऑटोमेटिक ट्रांसलेट होंगे मैसेज, iOS पर टेस्टिंग शुरू

व्हाट्सऐप इस फीचर के जरिए खुद को और ज्यादा मॉडर्न मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बनाना चाहता है. अभी टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप पहले से ही यूजरनमे बेस्‍ड सिस्टम देते हैं, जहां नंबर शेयर करना जरूरी नहीं होता. 

बढ़ सकते हैं स्पैम मैसेज

हालांकि इसके साथ कुछ सवाल भी जुड़े हुए हैं. जैसे कि क्या इससे स्पैम मैसेज बढ़ सकते हैं. क्योंकि अगर कोई सिर्फ यूजरनेम के जरिए आपको ढूंढ सकता है, तो अनजान लोगों से मैसेज आने की पॉसिब्लिटी भी बढ़ सकती है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि व्हाट्सऐप इसके लिए प्राइवेसी सेटिंग्स भी देगा, जिससे आप कंट्रोल कर सकेंगे कि कौन आपको मैसेज कर सकता है.

एक और बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि व्हाट्सऐप बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए और ज्यादा फायदेमंद बन जाए. अभी कई लोग अपने नंबर को पब्लिक करने से बचते हैं, लेकिन यूजरनेम फीचर के साथ वे आसानी से अपने ऑडियंस से जुड़ पाएंगे. इससे व्हाट्सऐप का इस्तेमाल सिर्फ पर्सनल चैट से आगे बढ़कर प्रोफेशनल और पब्लिक कम्यूनिकेशन के लिए भी बढ़ सकता है.

Advertisement

फिलहाल यह फीचर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है और सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है. लेकिन इतना तय है कि जब यह फीचर पूरी तरह आ जाएगा, तो व्हाट्सऐप पर चैटिंग का तरीका पहले जैसा नहीं रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement