
WhatsApp पर हाल ही के दिनों में कई यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मैसेज से लेकर ऐप हैंग होने तक की समस्या शामिल है. एक रेडिट यूजर्स ने हाल ही में पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने वॉट्सऐप पर आने वाली परेशानियों के बारे में बताया है. हालांकि सभी यूजर्स के साथ ये परेशानी नहीं हो रही है.
रेडिट यूजर्स ने लिखा कि क्या किसी यूजर्स को उनकी तरह वॉट्सऐप पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनका मैसेजिंग ऐप कुछ दिनों से स्मूद काम नहीं कर रहा है.
यूजर्स ने आगे लिखा मैसेज रिसीव करने या सेंड करने के बाद अचानक से कुछ सेकेंड के लिए ऐप रुक जाता है. इसके बाद दूसरे यूजर्स ने भी कमेंट करके अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. हालांकि किसी ने इस परेशानी की वजह नहीं बताई है.
वनइंडिया और इंडोनेशियाई पोर्टल कोम्प्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वॉट्सऐप यूजर्स को हाल ही में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मैसेज सेंड और रिसीव करने को लेकर समस्या हो रही है. साथ ही ऐप अचानक से हैंग हो जाता है.

वॉट्सऐप नहीं हुआ है डाउन
दुनियाभर में आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने हाल ही में वॉट्सऐप डाउन को लेकर कोई डिटेल्स शेयर नहीं की है. ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता है कि वॉट्सऐप की सर्विस हाल ही में ठप हुईं थीं.
यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स की बल्ले-बल्ले! iPhone पर एक साथ चलेंगे 2 अकाउंट, जानें 7 नए फीचर्स
वॉट्सऐप की तरफ से नहीं आया कोई बयान
वॉट्सऐप ने मैसेज सेंड और ऐप हैंग होने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि इसके पीछे कंपनी अपने ऑफिशियल FAQ पेज पर बताया है कि मैसेज सेंड ना होने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी भी शामिल होती है. मैसेज सेंड ना होने के पीछे की कॉमन वजह ये हैं.
वॉट्सऐप FAQ पेज पर बताया है कि मैसेज सेंड और रिसीव करने की प्रॉब्लम कैसे ठीक करें. फॉलो करें ये स्टेप्स.
वॉट्सऐप लगातार अपने ऐप को अपडेट करता है, जो ना सिर्फ बग को दूर करता है बल्कि यूजर्स एक्सपीरियंस और नए-नए फीचर्स भी रोलआउट करता है. न्यू फीचर्स के लिए अपना मैसेजिंग ऐप अपडेट करते रहें. प्लेस्टोर और ऐप स्टोर पर जाकर आसानी से वॉट्सऐप को अपडेट किया जा सकता है.