scorecardresearch
 

सावधान! आपको भी आ रहा WhatsApp पर कमाई करने का मैसेज? पुलिस ने बताया सच

WhatsApp के जरिए मोटी कमाई का लालच देकर बहुत से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा चुका है. अगर आपको भी ऐसा ही कोई मैसेज आता है या विज्ञापन नजर आता है, तो उससे सावधान रहें. ये साइबर ठगों की चाल होती है. राजस्थान जिले के झालावाड़ के SP अमित कुमार बुडानिया ने इससे बचाव के तरीके बताए हैं.

Advertisement
X
WhatsApp पर मोटी कमाई का झांसा दिया जाता है. (Photo: Unsplash)
WhatsApp पर मोटी कमाई का झांसा दिया जाता है. (Photo: Unsplash)

WhatsApp से मोटी कमाई कैसे कर सकते हैं? इस तरह के विज्ञापन आपने सोशल मीडिया समेत कई जगहों पर देखे होंगे. पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया है कि इसके पीछे साइबर ठग होते हैं, जो आपका बैंक खाता तक जीरो कर सकते हैं. पुलिस ने साइबर स्कैमर्स से बचाव का तरीका भी बताया है. 

दरअसल, भारत सरकार की एजेंसी I4C ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. पोस्ट में राजस्थान के झालावाड़ जिले में SP अमित कुमार बुडानिया ने बताया है साइबर ठग कैसे WhatsApp का इस्तेमाल करके भोले-भाले लोगों को शिकार बना रहे हैं. Cyber Dost I4C ने राजस्थान जिले के झालावाड़ के  SP अमित कुमार बुडानिया का वीडियो पोस्ट किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

वॉट्सऐप से स्कैम का शिकार बन रहे हैं

अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि आज के समय में बहुत से लोग वॉट्सऐप स्कैम का शिकार बन रहे हैं. वे लोगों को छोटे-छोटे टास्क देकर पहले कमाई करने का लालच देते हैं, कई केस में शुरुआत में छोटी-मोटी रकम भी दी जाती है. 

साइबर दोस्त I4C का पोस्ट 

प्रीमियम टास्क के झांसे से बचें 

Advertisement

फिर वे प्रीमियम टास्क का नाम देकर मोटी रकम कमाई का झांसा दिया जाता है. प्रीमियम टास्क में मोटी रकम लगाने को कहा जाता है. इसके बाद वे लोगों को शिकार बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Cyber Fraud से करें बचाव? दिल्ली पुलिस साइबर सेल के DCP ने बताया

साइबर ठगों की चाल से बचकर 

अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि हम सभी को इस झांसे में नहीं आना है. साइबर ठगों की इन झांसों में नहीं आना है और सतर्क रहना है. साथ ही लोगों को अपने आसपास रहने वालों को भी इससे जागरुक करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Char Dham Yatra के नाम पर Cyber Fraud, Fake Accounts पर Police ने लिया बड़ा Action

साइबर ठगी के बाद जानकारी दे

अगर कोई भी इस तरह की ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को दें और 1930 पर कॉल करें. कंप्लेंट दर्ज कराने के लिए आप साइबर क्राइम पोर्टल का भी सहारा ले सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement