scorecardresearch
 

पेंशनर्स की टेंशन खत्म! मोबाइल पर चेहरा दिखाकर घर बैठे बनाएं लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत है. अब लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं होगी. स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे पर चेहरा दिखाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाया जा सकता है. सरकार ने इसके लिए नवंबर में खास अभियान शुरू किया है. जानिए इसका पूरा प्रोसेस.

Advertisement
X
अब घर बैठे मोबाइल से बनेगा पेंशनर्स का लाइफ सर्टिफिकेट! (Photo: AI)
अब घर बैठे मोबाइल से बनेगा पेंशनर्स का लाइफ सर्टिफिकेट! (Photo: AI)

अगर आप पेंशन लेते हैं या आपके परिवार में कोई पेंशनर है, जिसे लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ते है, तो अब आपके लिए राहत की खबर है. आप अपने स्मार्टफोन से ही चेहरा दिखाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए किसी फिंगरप्रिंट मशीन या बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

सरकार ने 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक देशभर में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का पांचवां अभियान शुरू किया है. यह अभियान देश के 2,000 शहरों और जिलों में चलाया जा रहा है.

सरकार का लक्ष्य इस दौरान 2.30 करोड़ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार करना है. इसमें से 1.50 करोड़ सर्टिफिकेट फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें: Samsung-Apple की बढ़ेगी टेंशन! Motorola ला रहा है अपना सबसे धांसू फोन, इस दिन होगा लॉन्च

मोबाइल पर चेहरा दिखाते ही बनेगा सर्टिफिकेट

अब सवाल है कि आखिर यह काम कैसे होगा? इसके लिए पेंशनर्स को अपने स्मार्टफोन में Jeevan Pramaan Face App और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आधार और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा.

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पेंशनर्स को मोबाइल के फ्रंट कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाना होगा. फेस ऑथेंटिकेशन पूरा होते ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा. यानी अब घर बैठे ही यह जरूरी काम पूरा किया जा सकता है.

Advertisement

बुजुर्गों के घर तक पहुंचेगी सरकारी मदद

सरकार ने इस अभियान में 19 बैंक, 785 डाकघर और 56 पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन को शामिल किया है. इसके अलावा EPFO, रेलवे और राज्य सरकारें भी इसमें सहयोग करेंगी.

जो बुजुर्ग पेंशनर्स खुद बैंक या कैंप तक नहीं जा सकते, उनके लिए जरूरत के हिसाब से घर पर सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा कई जगहों पर विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे, जहां हेल्थ चेकअप और आधार अपडेट कराने की सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?

पेंशनर्स ध्यान दें, 30 नवंबर है आखिरी तारीख

अगर आप पेंशन लेते हैं और अभी तक अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, तो समय रहते यह काम पूरा कर लें. किसी तरह की परेशानी होने पर अभियान के तहत नियुक्त शिकायत अधिकारी से भी मदद ली जा सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement