अमेरिकी टेक कंपनी Oracle को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने भारत में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. करीब 12,000 कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ा है और आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ सकती है. गौरतलब है कि ये कंपनी बड़ी छटनी का हिस्सा है, क्योंकि कंपनी ग्लोबली लगभग 30 हजार लोगों को फायर कर रही है.
सुबह 6 बजे लोगों को ईमेल मिला. ये ईमेल ओरैकल लीडर्शिप की तरफ से आया था. इसमें लिखा था कि लोगों का रोल खत्म किया जा रहा है, क्योंकि ये बड़े ऑर्गनाइजेशनल बदलाव का हिस्सा है. ईमेल को ही कंपनी ने फायर किए गए लोगों का लास्ट वर्किंग डेट बताया. कई सारे लोगों का सिस्टम लॉक कर दिया गया.
सुबह आया मेल और गई नौकरी
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल भेजकर नौकरी खत्म होने की जानकारी दी. अचानक आई इस खबर से आईटी सेक्टर में काम कर रहे लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है. खासतौर पर बेंगलुरु जैसे शहरों में, जहां बड़ी संख्या में टेक प्रोफेशनल काम करते हैं, इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: सीसीटीवी कैमरों की बड़ी कंपनियां भारत में बैन! आपके घर में भी है कैमरा या खरीदने की कर रहे तैयारी, तो जान लें ये
बताया जा रहा है कि कंपनी अपने खर्च कम करने और बिजनेस स्ट्रक्चर को बदलने के लिए यह कदम उठा रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन पर बढ़ते फोकस के कारण भी कंपनियां कम कर्मचारियों में ज्यादा काम करने की कोशिश कर रही हैं. ऐसे में ट्रेडिशनल रोल्स पर असर पड़ रहा है.
ग्लोबली 30 हजार लोगों की होनी है छंटनी
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ये ग्लोबल स्तर पर भी छंटनी का असर दिख सकता है और कुल संख्या 30,000 तक पहुंच सकती है. हालांकि कंपनी की तरफ से ऑफिशियली पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. अलग अलग रिपोर्ट्स में नंबर्स थोड़े बदल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: CIA से शुरू हुई कंपनी, भारत में 12 हजार लोगों को जॉब से निकाला, Oracle की कहानी चौंका देगी
छंटनी के साथ-साथ कंपनी ने कर्मचारियों के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं. बताया जा रहा है कि सेवरेंस पैकेज पाने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स पर साइन करना जरूरी किया गया है. इससे कर्मचारियों के बीच नाराजगी भी देखने को मिल रही है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बन रहा छंटनी की वजह?
आईटी सेक्टर में पिछले कुछ समय से छंटनी का दौर जारी है. बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां लागत कम करने और नए टेक्नोलॉजी मॉडल अपनाने के चलते कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं. Oracle का ये कदम भी उसी ट्रेंड का हिस्सा माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से क्यों भारत में बैन किए जा रहे हैं इन कंपनियों के CCTV कैमरे? जानिए सच्चाई
आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या कंपनी और छंटनी करती है या फिर इस फैसले पर कोई बदलाव आता है. फिलहाल इस खबर ने टेक इंडस्ट्री में हलचल जरूर बढ़ा दी है.
क्या करती है Oracle कंपनी?
Oracle एक बड़ी अमेरिकी टेक कंपनी है, जो दुनिया भर में सॉफ्टवेयर और क्लाउड सर्विसेज देती है. यह कंपनी मेनली डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के लिए जानी जाती है, यानी बड़े-बड़े डेटा को सिक्योर रखने और उसे मैनेज करने का काम करती है.
बैंकों, सरकारी संस्थानों, बड़ी कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में ओरैकल का सॉफ्टवेयर यूज होता है, जिससे उनका डेटा सही तरीके से चलता रहे.
पिछले कुछ सालों में Oracle ने क्लाउड बिजनेस पर ज्यादा फोकस किया है. अब कंपनी सिर्फ सॉफ्टवेयर बेचने तक लिमिटेड नहीं है, बल्कि क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, AI और ऑटोमेशन जैसी सर्विस भी दे रही है.