ऑनलाइन गेमिंग का चस्का, गंवा दी जान, सेफ्टी के लिए याद रखें ये बातें 

13 April 2026

Photo: Unsplash

ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते हाल ही में एक युवा ने खुदखुशी कर ली है. यह मामला लखनऊ का है. 

Photo: Unsplash

पुलिस ने बताया है कि ऑनलाइन गेमिंग में पैसे डूबने और मानसिक तनाव के चलते शख्स ने यह कदम उठाया है.

Photo: Unsplash

मृतक के पिता ने बताया है कि उसने दोस्त से करीब 30 हजार रुपये उधार लिए थे. वह उस रकम को लौटा नहीं पा रहा था. 

Photo: Unsplash

हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया है कि वह फोन में कौन से गेम खेलता था. इंटरनेट की दुनिया में नॉन ऑफिशियल पोर्टल पर कुछ ऑनलाइन गैंबलिंग मौजूद होते हैं. 

Photo: Unsplash

गेमिंग के साथ में जुए को शामिल करते हैं और जीत के बाद रुपये डबल करने का लालच देते हैं. 

Photo: Unsplash

रकम डबल करने के झांसे में बहुत से लोग आ जाते हैं. इसकी वजह से बहुत से लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं और कुछ अपनी जिंदगी गंवा देते हैं. 

Photo: Unsplash

ऑनलाइन गेमिंग की वजह से हाल के दिनों में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. अक्सर लोग लोन या उधार लेकर रुपये लगा देते हैं.

Photo: Unsplash

इसलिए जरूरी है कि ऑनलाइन गेमिंग में रुपये लगाने से पहले उसकी पूरी सच्चाई जान लें. साथ ही याद रखें कि ये जुआ होता है, जिसमें रुपये गंवा भी सकते हैं.

Photo: Unsplash

ऑनलाइन गैंबलिंग गेम में होने वाले नुकसान से बचाव के लिए जरूरी है कि अपने बजट का ध्यान रखें. उधार और लोन से बचना चाहिए.  

Photo: Unsplash

Read Next