scorecardresearch
 

भारत में UPI तो ईरान में कौन सा प्लेटफॉर्म होता है यूज, ऐसे होती है डिजिटल पेमेंट

अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमला कर रहा है और ईरान भी इस पर जवाबी एक्शन ले रहा है. ऐसे में दुनियाभर के लोग ईरान, वहां की टेक्नोलॉजी और संस्कृति की चर्चा हो रही है. क्या आप जानते हैं कि ईरान में भी UPI जैसे एक खास सिस्टम का यूज किया जाता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
ईरान में यूज होता है Shetab सर्विस. (File Photo: Unsplash)
ईरान में यूज होता है Shetab सर्विस. (File Photo: Unsplash)

ईरान पर अमेरिका और इजरायल हमला जारी है. इस दौरान ईरान को लेकर दुनियाभर में चर्चा जारी है. कोई ईरान देश के बारे में जानना चाहता है तो कोई वहां यूज होने वाली स्थानीय टेक्नोलॉजी को लेकर उत्सुक है. ईरान में ट्रांजैक्शन के लिए Shetab नाम के सिस्टम का यूज किया जाता है. 

जैसे भारत में UPI को बड़े स्तर पर किया जाता है, उसी तरह से ईरान में Shetab  का यूज होता है. ईरान को कई बार अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है. इसकी वजह से वहां मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड जैसा सिस्टम नहीं है. उनका खुद का Shetab नाम है, जिसका यूज स्थानीय बैंक करते हैं.

Shetab की शुरुआत साल 2002 में 

इन्ट्राबैंक इंफोर्मेसन ट्रांसफर नेटवर्क (Shetab) की शुरुआत साल 2002 में की गई थी. इसको सेंट्रल बैंक ऑफ ईरान ने Shetab  को लॉन्च किया था. इसको बैंक कार्ड ट्रांजैक्शन, ATM, और POS के साथ शेयर किया गया है. 

यह भी पढ़ें: ईरान में खामेनेई की आखिर कैसे मिली लोकेशन? US-Israel की टेक्नोलॉजी ने ऐसे किया ट्रैक

UP साल 2016 में हुआ था लॉन्च 

भारत में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की शुरुआत नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने साल 2016 में की थी. UPI आज भारत में एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से यूजर्स सिर्फ स्मार्टफोन से QR कोड या नंबर एंटर करके मनी ट्रांसफर कर सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: डेटा से टारगेट तक: ईरान हमले की तैयारी में Anthropic के Claude AI ने क्या-क्या किया?

UPI भारत में लगातार नए-नए रिकॉर्ड तैयार कर रहा है. इतना ही नहीं कीपैड वाले मोबाइल पर भी UPI का सपोर्ट मिलता है.

ईरान को लेकर नहीं एक्सपर्ट ने बताया है कि ईरान सरकार नेटवर्क पर भी हमला हुआ है और कई पॉपुलर ऐप को हैकर्स ने निशाना बनाया है.

ईरान पर शुरुआती हमले के बाद वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाया और अब उनकी मौत हो चुकी है. इसके बाद वहां के सरकारी इमारतों और सेना के कम्युनिकेशन नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश की गई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement