Flipkart पर साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने जा रही है, जिसका नाम फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज (Flipkart Big Billion Days Sale) है. 9 अक्तूबर से यह सेल सभी के लिए शुरू हो जाएगी. सेल के दौरान कई कमाल के ऑफर्स, डील्स और डिस्काउंट आदि मिल रहे हैं. गूगल पिक्सल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान Pixel 10a को बेहद ही सस्ते दाम में लिस्ट किया है. सेल के दौरान Pixel 10a को 39,999 रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकेगा, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं. हालांकि पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके इसको कम कीमत में भी खरीदा जा सकेगा.
Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 10a में 6.3 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. साथ ही इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का स्क्रीन प्रोटेक्शन दी है. इसमें 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
Google Pixel 10a में Tensor G4 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ Titan M2 सिक्योरिटी को प्रोसेसर को दिया है. इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.
Pixel 10a का कैमरा
Pixel 10a में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है और वह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर के साथ आता है. 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है, जिसमें 120 डिग्री फील्ड व्यू कैप्चर कर सकता है. 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में सस्ते होंगे ये 3 धांसू स्मार्टफोन, मौका शानदार
Pixel 10a की बैटरी
Pixel 10a में 5100mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलता है और 10W का वायरलेस चार्जंग सपोर्ट मिलता है. इसमें 5G सपोर्ट मिलता है. यह 183ग्राम वजनी स्मार्टफोन है.