scorecardresearch
 

AC से लगी आग और घुटा दम! बंद कमरों में 'जानलेवा' बन रही ये गलतियां

दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक घर में आग लग गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह AC को बताया है. यहां बताने जा रहे हैं कि AC कैसे दमघोटू बन जाता और बचाव के लिए क्या करें.

Advertisement
X
घर को आग से बचाने के लिए फायर सेफ्टी बॉल इस्तेमाल करें. (Photo: ITG)
घर को आग से बचाने के लिए फायर सेफ्टी बॉल इस्तेमाल करें. (Photo: ITG)

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में आज सुबह तड़के एक बिल्डिंग में आग गई. आग इतनी भयंकर थी कि मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. 

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एयर कंडीशनर (AC) में होने वाले ब्लास्ट को बताया गया है. AC में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है. पहले भी कई केस सामने आ चुके हैं, जहां AC की वजह से पूरे घर में आग लग जाती है. 

AC से लगने वाली आग या AC ब्लास्ट होने पर बहुत से लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिल पाता है. AC में आग लगने पर तुरंत धुआं घर में फैल जाता है. जो लोग रूम में सो रहे होते हैं और इस वजह से उनका दम घुटने लगता है.

अधिकतर  लोग AC से बेहतर कूलिंग के लिए पूरे रूम को बंद कर लेते हैं, जो आग लगने पर धुआं को भी पैक कर देते हैं. इसकी वजह से लोगों का धुम घुटने लगता है. 

Advertisement

AC के अंदर होते हैं कई पार्ट्स

AC के अंदर प्लास्टिक, वायर और कई पार्ट्स होते हैं. ये जलने पर जहरीला धुआं घर में फैला देते हैं. इन जहरीली गैस में कार्बन मोनो-ऑक्साइड का भी नाम शामिल है, जो ऑक्सीजन को खत्म कर देती है और दम घोंट देती है. 

यह भी पढ़ें: कोई बेड से नहीं उठ सका, कोई सीढ़ियों पर झुलसा... दिल्ली AC ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत की दर्दनाक कहानी

आग लगने के बाद कमरे में ऑक्सीजन की कमी होने पर दम घुटता है, जिसमें शुरुआत वह बेहोश होता है, जिसके बाद वक्त रहते साफ हवा में नहीं पहुंचे तो मौत तक हो सकती है.

AC से लगने वाली आग से कैसे बचें? 

आग से अपने घर, रूम और परिजनों को बचाने के लिए कुछ खास डिवाइस का यूज करना चाहिए. इसके लिए घर में पोर्टेबल फायर अलार्म सिस्टम या फायर सेफ्टी बॉल का यूज कर सकते हैं. दोनों ही लोगो की जिंदगी बचाने में मददगार हैं. 

फायर अलर्ट अलार्म डिवाइस 

ईकॉमर्स मार्केट से लेकर स्थानीय बाजार में ढेरों फायर अलर्ट अलार्म डिवाइस मिलते हैं. इन डिवाइस को घर में कहीं भी जगह पर लगा सकते हैं. इसको AC के पास भी लगा सकते हैं, ताकि AC से धुआं निकलते ही तुरंत पता चल सके. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली: AC की वजह से घर में लगी भयंकर आग, भूलकर भी ना करें ये 5 गलती

फायर सेफ्टी बॉल भी मिलती हैं

ऑनलाइन मार्केट से लेकर स्थानीय बाजार में फायर सेफ्टी बॉल भी मिलती हैं. इसके अंदर ड्राई पाउडर होता है. ये गेंद आग के संपर्क में आते ही चारों तरफ ड्राई पाउडर को फैला देती है, जिसकी वजह से आग वक्त रहते बुझ जाती है. ये जान बचाने में काम आता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement