टीवी कपल गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के लिए पेरेंटहुड की जर्नी कभी आसान नहीं रही थी. मल्टीपल मिसकैरिज के बाद उनके घर किलकारी गूंजी.
राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना' में कपल गेस्ट बना. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें गुरमीत ने पेरेंटहुड की मुश्किल जर्नी पर बात की.
वो कहते हैं- हमारी शादी के 10-11 साल के बाद बच्चे हुए हैं. बहुत दफा मिसकैरिज हुए. बच्चे के लिए हमने बहुत ट्राई किया था.
सब डॉक्टरों ने भी मना कर दिया था. उन्होंने कहा था कि अब कुछ नहीं हो सकता, 10-11 साल के बाद हमारी 2 छोटी-छोटी बेटियां हैं.
गुरमीत और देबीना ने 2011 में शादी की थी. साल 2021 में कपल में दोबारा से शादी की. अप्रैल 2022 में उनके घर पहली बेटी ने जन्म लिया.
इसी साल कपल के घर दूसरी बेटी का भी जन्म हुआ. देबीना की छोटी बेटी का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था. कपल ने उसका नाम दिविशा रखा है.
अपने पुराने व्लॉग में देबीना ने बताया था कि उनकी प्रेग्नेंसी की जर्नी 2017 में शुरू हुई थी. उन्होंने 5 बार IUI ट्रीटमेंट लिया था. लेकिन वो फेल हुआ. फिर IVF ट्राई किया.
देबीना की IVF जर्नी भी मश्किल थी. उनके अटेम्ट निगेटिव आ रहे थे. इस दौरान गुरमीत ने उन्हें समझाया कि बच्चा नहीं होने से उनका रिश्ता कमजोर नहीं होगा.
पूरे 5 साल के स्ट्रगल के बाद देबीना को IVF के जरिए पहली बेटी लियाना हुई. उनकी सेकंड प्रेग्नेंसी मिरेकल थी. क्योंकि उन्होंने नेचुरली कंसीव किया था.